लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के क्वेटा में बम विस्फोट; चार लोगों की मौत, 15 घायल, इलाके में इस्लामिक स्टेट सक्रिय

By अनिल शर्मा | Updated: December 31, 2021 07:33 IST

अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक घायलों को क्वेटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे बम धमाका जिन्ना रोड के पास खड़ी एक कार के पास हुआघायलों को क्वेटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैकिसी ने बमबारी की जिम्मेदारी नहीं ली,

क्वेटाः पाकिस्तान के क्वेटा प्रांत में गुरुवार की रात एक बम विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बम धमाका जिन्ना रोड पर साइंस कॉलेज के पास खड़ी एक कार के पास हुआ। जिन्ना रोड क्वेटा के प्रमुख मार्गों में से एक है और खरीदारी के लिए काफी लोकप्रिय एवं सबसे व्यस्त स्थान है।

अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक घायलों को क्वेटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट से आस-पास की इमारतों के शीशे टूट गए। पाकिस्तान के इस इलाके में इस्लामिक स्टेट काफी सक्रिय है। 

हालांकि, किसी ने बमबारी की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन पहले इस तरह के हमलों के लिए आतंकवादियों और अलगाववादियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। बलूचिस्तान बलूच अलगाववादी समूहों द्वारा लंबे समय से चल रहे विद्रोह का नतीजा है जो दशकों से नागरिकों और सुरक्षा बलों पर बमबारी और गोलीबारी को अंजाम देते आए हैं ताकि स्वतंत्रता की मांग को दबाया जा सके।

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी तालिबान और इस्लामिक स्टेट समूह की भी मौजूदगी है। इस्लामाबाद जोर देकर कहता है कि पाकिस्तानी बलों ने बलूचिस्तान में विद्रोह को दबा दिया है लेकिन वहां हिंसा जारी है।

टॅग्स :पाकिस्तानबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?