लाइव न्यूज़ :

मस्जिद में नमाज के दौरान बम विस्फोट, 62 लोगों के चिथड़े उड़े, 60 से ज्यादा घायल

By भाषा | Updated: October 18, 2019 20:08 IST

प्रांतीय राजधानी जलालाबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर हुए धमाके में मारे गए सभी लोग नमाजी हैं। वहीं हस्का मीना अस्पताल के अधिकारी डॉ. ज़ारघून ने मृतकों की संख्या 62 और घायलों की संख्या 60 बताई है।

Open in App
ठळक मुद्देतत्काल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों ही नंगरहार प्रांत में सक्रिय है। संयुक्त राष्ट्र के उस बयान के एक दिन बाद हुआ जिसमें कहा गया था कि देश में हिंसा अस्वीकार्य स्तर पर पहुंच गई है।

अफगानिस्तान में शुक्रवार को मस्जिद में नमाज के दौरान हुए दो धमाके में कम से 62 नमाजियों की मौत हो गई जबकि 60 से ज्यादा घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह धमाका संयुक्त राष्ट्र के उस बयान के एक दिन बाद हुआ जिसमें कहा गया था कि देश में हिंसा अस्वीकार्य स्तर पर पहुंच गई है। प्रांतीय राज्यपाल के प्रवक्ता अत्ताउल्लाह खाग्यानी ने बताया कि पूर्वी नंगहरहार प्रांत के हस्का मीना जिले में धमाके की वजह से मस्जिद की छत ध्वस्त हो गई और इस घटना में कम से कम 55 लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रांतीय राजधानी जलालाबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर हुए धमाके में मारे गए सभी लोग नमाजी हैं। वहीं हस्का मीना अस्पताल के अधिकारी डॉ. ज़ारघून ने मृतकों की संख्या 62 और घायलों की संख्या 60 बताई है। तत्काल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों ही नंगरहार प्रांत में सक्रिय है।

स्थानीय निवासी उमर घोरज़ांग ने बताया कि धमाके के समय मस्जिद में 350 लोग थे। एक अन्य निवासी 65 वर्षीय अमानत खान ने बताया, ‘‘कई लोग मारे गए हैं एवं अन्य घायल हुए हैं। उन्हें कई एम्बुलेंस की मदद से ले जाया गया है।’’

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को रिपोर्ट जारी कर कहा था कि इस साल अफगानिस्तान में जुलाई और सितंबर के बीच नागरिकों की मौतों का आंकड़ा अप्रत्याशित है। जुलाई से सितंबर के बीच अफगानिस्तान में विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों में 1,174 लोगों की मौत हुई और 3,139 लोग घायल हुए। 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानबम विस्फोटबमपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?