चीन में जन्म दर चेतावनी रेखा से नीचे पहुंची, जनसंख्या में आ सकती है गिरावट

By भाषा | Published: December 3, 2020 10:49 PM2020-12-03T22:49:36+5:302020-12-03T22:49:36+5:30

Birth rate in China reaches below warning line, population may decline | चीन में जन्म दर चेतावनी रेखा से नीचे पहुंची, जनसंख्या में आ सकती है गिरावट

चीन में जन्म दर चेतावनी रेखा से नीचे पहुंची, जनसंख्या में आ सकती है गिरावट

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, तीन दिसंबर चीन के नागरिक मामलों के मंत्री ली जिहेंग ने कहा है कि देश की कुल जन्म दर चेतावनी रेखा से नीचे चली गई है और जनसांख्यिकी विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि देश की जनसंख्या में जल्द ही गिरावट आनी शुरू हो सकती है।

चीन में दशकों तक चली एक बच्चे की नीति को साल 2016 में खत्म करके दूसरे बच्चे को जन्म देने की अनुमति दे दी गई थी। बुजुर्ग लोगों की बढ़ती आबादी के चलते चीन जनसांख्यिकी संकट का सामना कर रहा है।

जनसांख्यिकी विशेषज्ञों ने सरकार से सीमित जनसंख्या नियंत्रण नीति पर पुनर्विचार करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने सरकार से बिना विवाह के बच्चे पैदा करने के प्रति और अधिक सहनशील रुख अपनाने तथा उनकी पालन-पोषण एवं शिक्षा पर होने वाले खर्च को और अधिक सस्ता बनाने का भी अनुरोध किया है।

सरकार द्वारा संचालित 'ग्लोबल टाइम्स' की खबर के अनुसार ली ने एक लेख में कहा कि विभिन्न कारकों के प्रभाव के चलते चीन के लोग बच्चे पैदा करने में कम रूचि दिखा रहे हैं। कुल जन्म दर चेतावनी रेखा से नीचे चली गई है और जनसंख्या वृद्धि दर महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Birth rate in China reaches below warning line, population may decline

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे