लाइव न्यूज़ :

बायोएनटेक को भरोसा, कोरोना वायरस के नए स्वरूप के खिलाफ कारगर रहेगा उसका टीका

By भाषा | Updated: December 22, 2020 17:55 IST

Open in App

बर्लिन, 22 दिसंबर (एपी) जर्मनी की दवा कंपनी बायोएनटेक ने भरोसा जताया है कि कोरोना वायरस से बचाव वाला उसका टीका ब्रिटेन में सामने आए वायरस के नए स्वरूप के खिलाफ भी असरदार है, लेकिन पूरी तरह सुनिश्चित होने के लिए आगे और अध्ययन की जरूरत है।

हालिया हफ्ते में ब्रिटेन के लंदन और दक्षिणी इंग्लैंड में नए प्रकार के कोरोना वायरस का पता लगने के बाद दुनिया में चिंताएं बढ़ गयी हैं। अब तक ऐसे संकेत नहीं मिले हैं कि यह नया स्वरूप ज्यादा घातक है लेकिन ऐहतियाती कदम उठाते हुए यूरोप और दुनिया के कई देशों ने ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है ।

यूरोपीय संघ ने फाइजर-बायोएनटेक के टीके को मंजूरी दे दी है। बायोएनटेक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उगुर साहीन ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा ‘‘इस समय हमें यह नहीं पता है कि हमारा टीका (वायरस के) नए प्रकार के खिलाफ सुरक्षा मुहैया कराने में सक्षम है या नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर इसकी पूरी संभावना है कि यह टीका वायरस के नए स्वरूप के खिलाफ भी प्रतिरक्षा तैयार करने का काम करेगा।’’

साहीन ने कहा कि ब्रिटेन में वायरस के नए स्वरूप पर प्रोटीन अंश 99 प्रतिशत तक मौजूदा ‘स्ट्रेन’ के समान ही हैं इसलिए ‘‘वैज्ञानिक आधार’’ पर बायोएनटेक आश्वस्त है कि टीका प्रभावी रहेगा।

साहीन ने कहा, ‘‘वैज्ञानिक फिलहाल इस पर परीक्षण कर रहे हैं और अगले दो हफ्ते में आंकड़े मिल जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि हमारा टीका काम करेगा।’’

साहीन ने कहा कि वायरस के नए स्वरूप से लड़ने के हिसाब से टीके को तैयार कर लिया जाएगा और इसमें छह हफ्ते लग सकते हैं। हालांकि, इसके इस्तेमाल के पहले नियामक की मंजूरी की जरूरत पड़ेगी।

बायोएनटेक ने अमेरिका की अग्रणी दवा कंपनी फाइजर के साथ मिलकर कोरोना वायरस से रोकथाम का टीका तैयार किया है। ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ समेत 45 से ज्यादा देशों में इस टीका के इस्तेमाल को मंजूरी मिल गयी है और हजारों लोग खुराक भी ले चुके हैं।

बायोएनटेक के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी सीन मारेट ने कहा, ‘‘यूरोपीय संघ के सभी देशों में अगले पांच दिनों में टीका की पहली खेप पहुंच जाएगी और उसके बाद आगामी हफ्ते में आपूर्ति की जाएगी। ’’

वायरस के नए स्वरूप का पता लगने के बाद जर्मनी ने भी ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। इस बीच, जर्मनी के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के प्रमुख लोथर वीलर ने कहा कि ऐसी आशंका है कि जर्मनी में भी वायरस के नए स्वरूप का संक्रमण फैल चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?