लाइव न्यूज़ :

बाइडन के राहत पैकेज से अगले साल तक संपूर्ण रोजगार बहाल हो सकता है: जेनेट येलेन

By भाषा | Updated: February 8, 2021 10:47 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ फरवरी (एपी) अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा है कि लाखों लोगों के बेरोजगार होने के कारण देश अब भी ‘‘गहरी खाई’’ में है लेकिन राष्ट्रपति जो बाइडन की 1,900 अरब डॉलर की राहत योजना से इतना विकास होगा जो अगले वर्ष तक संपूर्ण रोजगार बहाल करने के लिहाज से पर्याप्त होगा।

रिपब्लिकन सीनेटरों का कहना है कि बाइडन द्वारा प्रस्तावित धन राशि बहुत बड़ी है और इसके लिए वे पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के वित्त मंत्री रहे लैरी समर्स द्वारा की गई इस प्रस्ताव की आलोचना का हवाला देते हैं।

समर्स का कहना है कि बाइडन की इस योजना के चलते देश के आधारभूत ढांचे में सुधार जैसी अन्य पहलों के लिए कम पैसा उपलब्ध हो पाएगा।

येलेन ने रविवार को कहा कि अभी फिलहाल महामारी के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं मसलन मंदी, बेरोजगारी, छोटे व्यवसायों का बंद होना तथा स्कूलों को पुन: खोलने जैसी चुनौतियों से निबटने की तत्काल जरूरत है।

सदन और सीनेट ने पिछले हफ्ते एक विधेयक को मंजूरी दी थी जो बाइडन के आर्थिक पैकेज को पारित कराने के लिए आवश्यक है।

सरकार की ओर से शुक्रवार को बताया गया कि जनवरी में अर्थव्यवस्था में महज 49,000 रोजगारों का सृजन हुआ।

येलेन ने कहा, ‘‘रोजगार बाजार के लिहाज से हम अभी गहरी खाई में है और इससे बाहर निकलने का रास्ता बहुत लंबा है।’’ उन्होंने कहा कि यदि बाइडन के राहत पैकेज को मंजूरी मिल जाती है तो देश अगले वर्ष तक यह सारे रोजगार को बहाल कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'