लाइव न्यूज़ :

विस्कॉन्सिन में दोबारा हुई मतगणना में बाइडन ने जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: November 30, 2020 19:05 IST

Open in App

मैडिसन (अमेरिका), 30 नवंबर (एपी) अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में राष्ट्रपति चुनाव के लिए पड़े मतों की दोबारा गणना रविवार को पूरी हुई और इसमें डेमोक्रेट जो बाइडन की अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जीत की पुष्टि की गई। हालांकि ट्रंप ने दोबारा मतगणना के नतीजे आने से पहले ही इन्हें अदालत में चुनौती देने की बात कही।

डेन काउंटी दूसरा एवं अंतिम काउंटी है, जहां दोबारा हुई मतगणना पूरी की गई। इस काउंटी में ट्रंप को 45 वोटों का फायदा हुआ जबकि राज्य की सबसे बडी मिलवॉकी काउंटी में शुक्रवार को पूरी हुई मतगणना में बाइडन को 132 वोटों का फायदा हुआ। इन दोनों को एक साथ देखने पर बाइडन के पक्ष में 87 वोट अधिक मिले।

विस्कॉन्सिन में बाइडन के चुनाव अभियान का नेतृत्व करने वाले डेनियल मेल्फी ने कहा, '' जैसा कि हमने कहा था, दोबारा हो रही मतगणना केवल जो बाइडन की जीत की पुन: पुष्टि के लिए हो रही है।''

वहीं, ट्रंप के चुनाव अभियान की प्रवक्ता जेना एलिस ने एक बयान में कहा कि विस्कॉन्सिन में दोबारा हुई मतगणना ने डाले गए वोटों की वैधता के बारे में ''गंभीर मुद्दों का खुलासा'' किया है। हालांकि, अपने दावे की पुष्टि के लिए एलिस ने कोई ठोस विवरण नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक