लाइव न्यूज़ :

एरिजोना, विस्कोंसिन में बाइडन विजेता घोषित किए गए

By भाषा | Updated: December 1, 2020 08:54 IST

Open in App

वाशिंगटन, एक दिसंबर अमेरिका के राज्यों एरिजोना और विस्कोंसिन ने राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन को औपचारिक रूप से चुनाव का विजेता प्रमाणित किया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 के चुनाव में इन दोनों ही राज्यों से जीत दर्ज की थी।

विस्कोंसिन में बाइडन ने 20,700 मतों से ट्रंप पर जीत दर्ज की है।

परिणाम को प्रमाणित करते हुए विस्कोंसिन के गवर्नर टोनी इवर्स ने कहा, ‘‘तीन नवंबर को हुए चुनाव को प्रमाणित करने का आज मैं दायित्व निभा रहा हूं तथा राज्य एवं संघीय कानून के अनुसार मैंने नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नव निर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की जीत के प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।’’

ट्रंप के अनुरोध पर विस्कोंसिन की दो काउंटी में एक दिन पहले मतों की पुनर्गणना की प्रक्रिया पूरी हुई थी।

परंपरागत रूप से रिपब्लिक पार्टी का गढ़ माने जाने वाले एरिजोना ने भी बाइडन को विजेता घोषित किया है। यहां बाइडन ने दस हजार से भी अधिक मतों से जीत दर्ज की है।

अब बाइडन के खाते में 306 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हैं जबकि ट्रंप को 232 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले हैं।

चुनाव परिणामों को चुनौती देने के लिए ट्रंप के पास पांच दिन का वक्त है।

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘पूरा का पूरा भ्रष्टाचार। देश के लिए दुख होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'