लाइव न्यूज़ :

बाइडन अपने कार्यकाल के प्रथम 100 दिनों में कोविड-19 टीकाकरण को देना चाहते हैं रफ्तार

By भाषा | Updated: January 26, 2021 15:30 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 जनवरी (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पदभार संभालने के प्रथम 100 दिनों में कोविड-19 टीकाकरण के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए इस अभियान को रफ्तार देते नजर आ रहे हैं। इससे यह जाहिर होता है कि अमेरिका में जल्द ही प्रतिदिन औसतन 15 लाख लोगों को टीका लगाया जा सकता है।

बाइडन ने अमेरिकी विनिर्माताओं से कोविड-19 टीके की सरकारी खरीद को बढ़ावा देने के लिए एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर कर टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने का सोमवार को संकेत दिया।

अपने कार्यकाल के प्रथम सप्ताह में बाइडन ने यह भी प्रदर्शित किया है कि वह अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 1.9 खरब डॉलर के वित्तीय राहत पैकेज की संसद से मंजूरी प्राप्त करने के लिए बातचीत करने में जुटे हुए हैं।

बाइडन ने एक बार फिर यह कहा है कि देश नाजुक दौर से गुजर रहा है और वित्तीय राहत की फौरन जरूरत है।

बाइडन की (वित्तीय) राहत योजना में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम, स्कूलों को फिर से खोला जाना, लोगों को 1,400 डॉलर का प्रत्यक्ष भुगतान और प्रांतीय एवं स्थानीय सरकारों को वित्तीय राहत देना शामिल है।

प्रथम 100 दिनों में 10 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य हासिल करने की घोषणा को लेकर आलोचना का सामना किए जाने के बाद बाइडन ने यह नया लक्ष्य निर्धारित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम प्रतिदिन 10 लाख की बजाय 15 लाख लोगों का टीकाकरण कर सकते हैं। लेकिन हमें एक दिन में 10 लाख के लक्ष्य को पूरा करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी