लाइव न्यूज़ :

बाइडन पेंटागन में एक प्रमुख पद के लिए भारतीय-अमेरिकी प्रबंधन सलाहकार को करेंगे नामित

By भाषा | Updated: September 22, 2021 10:56 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 सितंबर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी प्रबंधन सलाहकार आशीष वज़ीरानी को पेंटागन के एक प्रमुख पद के लिए नामित करने की इच्छा जाहिर की है।

वज़ीरानी को रक्षा विभाग के कार्मिक एवं तत्परता के उप रक्षा सचिव के पद के लिए नामित किया जाएगा।

अभी वह ए2ओ स्ट्रैटेजीज एलएलसी के प्रमुख हैं, जहां वे विकास रणनीतियों के विकास, कार्यान्वयन और निष्पादन के लिए वाणिज्यिक तथा गैर-लाभकारी और बड़े उद्यमों को सलाहकार सेवाएं प्रदान करते हैं।

व्हाइट हाउस के अनुसार, वज़ीरानी को सैन्य परिवारों की भलाई पर राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, इंजीनियरिंग और चिकित्सा समिति के सदस्य के रूप में भी चुना गया। वज़ीरानी ने 1986 से 1993 तक ‘यूनाइटेड स्टेट्स नेवी’ में बतौर पनडुब्बी अधिकारी भी अपनी सेवाएं दी।

वज़ीरानी का परिवार जब अमेरिका आया, तब वह तीन वर्ष के थे। वज़ीरानी ने ‘वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी’ से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की, ‘नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी’ के मैककॉर्मिक स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री ली और ‘नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी’ के केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब