लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने चुनावी नतीजों को लेकर लगातार ‘‘शिकायतें’’ करने के लिए ट्रंप पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: January 5, 2021 10:23 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, पांच जनवरी अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले वर्ष तीन नवम्बर को हुए चुनाव के नतीजे बदलने के प्रयास कर रहे डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि निवर्तमान राष्ट्रपति अपना ‘‘काम’’ करने की बजाय अधिकतर समय ‘‘शिकायत’’ करने में लगा रहे हैं।

ट्रंप ने अभी तक राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार नहीं की है और चुनाव के नतीजों के खिलाफ कई संघीय मुकदमे उन्होंने दायर कर रखे हैं। उनका दावा है कि चुनाव में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की गई है।

चुनाव अधिकारी और मीडिया उनके दावों को निराधार बता रहे है। ट्रंप कई मुकदमे हार भी चुके हैं।

बाइडन ने सोमवार को जॉर्जिया में एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘ राष्ट्रपति समस्याओं के बारे में कुछ करने की बजाय अधिकतर समय शिकायतें करने में लगा रहे हैं। मुझे समझ नहीं आता कि वह अब भी पद पर बने क्यों रहना चाहते हैं जबकि उन्हें काम ही नहीं करना है।’’

बाइडन, जॉर्जिया में दो डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों का समर्थन कर रहे थे। इन चुनाव के बाद ही स्पष्ट होगा कि यहां सीनेट पर किस पार्टी का कब्जा होगा।

प्रथम चुनाव में किसी उम्मीदवार के जीत हासिल ना करने पर दूसरे ‘रन ऑफ चुनाव’ कराए जाते हैं।

‘इलेक्टोरल कॉलेज’ ने दिसम्बर में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की घोषणा करते हुए बाइडन को सभी 50 राज्यों में आधिकारिक तौर पर विजेता घोषित कर दिया था।

आधिकारिक नतीजों के अनुसार बाइडन को 306 और ट्रंप को 232 ‘इलेक्टोरल वोट’ मिले हैं।

अमेरिकी कांग्रेस छह जनवरी को सदन की बैठक में ‘इलेक्टोरल कॉलेज’ के नतीजों और बाइडन की जीत को आधिकारिक तौर पर प्रमाणित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा