लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से बात की, वैश्विक मुद्दों पर साझेदारी मजबूत करने पर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: December 1, 2020 09:16 IST

Open in App

वाशिंगटन, एक दिसंबर अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से बात की, दोनों के बीच कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई सहित जरूरी वैश्विक मुद्दों पर साझेदारी को मजबूत बनाने के संबंध में चर्चा हुई।

अस्थाई प्रशासन ने बताया कि दोनों के बीच भविष्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियां से निपटने का तरीका विकसित करने, जलवायु परिवर्तन से निपटने, मानवीय संकट दूर करने, सतत विकास को प्रोत्साहित करने, शांति और सुरक्षा बनाए रखने, संघर्षों को समाप्त करने और लोकतंत्र तथा मानवाधिकारों को प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा हुई।

उसके अनुसार, देश के अगले राष्ट्रपति ने इथोपिया में बढ़ती हिंसा और उससे नागरिकों के लिए पैदा खतरा पर भी चिंता जताई।

बाइडन ने अर्जेंटिना के राष्ट्रपति एल्बर्टो फर्नांडेज से भी बात की और कोविड-19 पर काबू पाने के लिए साथ मिलकर काम करने की बात कही।

बयान के अनुसार, ‘‘उन्होंने (बाइडन) आर्थिक समृद्धि को बढ़ाने, जलवायु परिर्वतन से लड़ने, लाकेतंत्र को मजबूत बनाने, क्षेत्रीय प्रवासियों के आवागमन के मुद्दे को देखने और अन्य साझी चुनौतियों से निपटने में गोलार्द्ध में गहरी साझेदारी पर जोर दिया।’’

बाइडन ने अर्जेंटिना और लातिन अमेरिका के लिए पोप के महत्व को भी स्वीकार किया।

कोस्टा रिका के राष्ट्रपति कार्लोस अल्वाराडो के साथ फोन पर बातचीत में बाइडन ने मानवाधिकार, क्षेत्रीय प्रवास, कोविड-19 और जलवायु संबंधी खतरों पर काम के लिए देश के नेतृत्व की सराहना की।

बाइडन ने केन्या के राष्ट्रपति केन्याटा से बात कर विभिन्न मुद्दों पर देश के साथ साझेदारी करने की बात कही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'