लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने 1000 अरब के अवंसरचना पैकेज को मंजूरी दिए जाने की प्रशंसा की

By भाषा | Updated: November 7, 2021 01:01 IST

Open in App

वाशिंगटन, छह नवंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कांग्रेस द्वारा 1000 अरब डॉलर के अवसंरचना पैकेज को पारित करने के लिए कांग्रेस की प्रशंसा की और इसे ‘‘राष्ट्र को आगे ले जाने वाला ऐतिहासिक कदम’’ करार दिया है। इस पैकेज को लेकर गत कई महीनों से गतिरोध चल रहा था और अंतत: डेमोक्रेट सदस्यों के बीच चल रहे मतभेद का समाधान करने में सफलता प्राप्त हुई।

बाइडन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अंतत: अवसंरचना सप्ताह साबित हुआ। मैं इसे अवसंरचना सप्ताह कहकर बहुत खुश हूं।’’

गौरतलब है कि प्रतिनिधि सभा ने शुक्रवार रात देर इस पैकेज को 206 के मुकाबले 228 मतों से मंजूरी दी जो डेमोक्रेट पार्टी के लिए राहत लेकर आया है। संबंधित विधेयक का 13 रिपब्लिकन सांसदों ने भी समर्थन किया जबकि छह डेमोक्रेट सदस्य जिन्हें घोर वाम माना जाता है उन्होंने इसका विरोध किया। इससे संबंधित विधेयक पर 15 नवंबर को सीनेट में मतदान होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना