लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में मारे गए अमेरिकी सैनिकों को बाइडन ने दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: August 29, 2021 22:32 IST

Open in App

डोवर एयरफोर्स बेस (अमेरिका), 29 अगस्त (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने काबुल हवाई अड्डे के पास हुए आत्मघाती हमले में मारे गए 13 अमेरिकी सैनिकों के परिजनों से रविवार को अकेले में मुलाकात की। हमले में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के पार्थिव शरीर अफगानिस्तान से अमेरिका लाये गए थे। अफगानिस्तान में काबुल हवाई अड्डे के पास आत्मघाती हमले में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के पार्थिव शरीर डोवर एयरफोर्स बेस पर लाये गए और इस दौरान आयोजित सैन्य कार्यक्रम में बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन को शामिल होना था। हमले में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की आयु 20 से 31 वर्ष के बीच थी। मारे गए अमेरिकी सैनिकों में व्योमिंग निवासी 20 वर्षीय एक मरीन शामिल है, जिसकी पत्नी करीब तीन सप्ताह में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। साथ ही इसमें 22 वर्षीय एक नेवी कोरमैन भी शामिल है, जिसने अपनी मां के साथ अपनी अंतिम बातचीत में उसे आश्वासन दिया था कि वह सुरक्षित रहेगा। हमले में मारे गए अमेरिकी सैनिकों में पांच की आयु केवल 20 वर्ष थी। बाइडन ने शनिवार को एक बयान में कहा था, ‘‘जिन 13 सैनिकों को हमने खोया, वे ऐसे नायक थे जिन्होंने हमारे सर्वोच्च अमेरिकी आदर्शों के लिए और दूसरों की जान बचाते हुए अपना बलिदान दिया। उनकी बहादुरी और नि:स्वार्थता ने अब तक 1,17,000 से अधिक लोग सुरक्षित हुए हैं।’’ मारे गए अमेरिकी सैनिकों के परिजन भी ऐसे मौके पर आमतौर पर डोवर में उपस्थित रहते हैं। राष्ट्रपति के रूप में बाइडन पहली बार ऐसे किसी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्व राष्ट्रपति बाइडन सहित अमेरिकी नेताओं को पीएम मोदी ने उपहार में क्या-क्या दी?, विदेश मंत्रालय ने सूची जारी की, देखिए 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक की पूरी सूची

विश्व2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से हार, खबर सुनकर पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, ‘हे भगवान, अब हमारे देश का क्या होगा?’

विश्वAfghanistan Earthquake Updates: 800 की मौत और 2500 घायल, अफगानिस्तान में भारी तबाही, चारों ओर शव ही शव, देखिए वीडियो

विश्वJoe Biden: ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित 82 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन का बुरा हाल, कैंसर की कोशिकाएं हड्डी तक फैली, डोनाल्ड ट्रंप और बराक ओबामा ने कहा- दुखी हूं

भारतIndia On USAID: खुलासे ‘बेहद परेशान करने वाले’?, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा-देश के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप...

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा