लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

By भाषा | Updated: January 20, 2021 11:31 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 20 जनवरी अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।

अमेरिका में इस महामारी से अबतक चार लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

बाइडन ने यहां लिंकन स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में संक्षिप्त संबोधन में कहा, ‘‘ जख्मों को भरने के लिए हमें याद रखना चाहिए। कई बार याद रखना मुश्किल होता है लेकिन यही वह तरीका है जिससे हम जख्मों को भर सकते हैं।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘एक राष्ट्र के तौर पर यह करना बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए आज हम यहां हैं। सूर्यास्त और गोधुली के इस समय हम इस अंधेरे में रोशनी करें जिसकी आभा इस पवित्र जलाश्य में दिखेगी और उन सभी को याद करें जिन्होंने अपने प्राण गंवाए।’’

उल्लेखनीय है कि बाइडन का अपने गृह नगर डेलावेर से राजधानी वाशिंगटन डीसी आने के बाद यह पहला कार्यक्रम था।

संक्षिप्त भाषण देने के बाद बाइडन, अमेरिकी की भावी प्रथम महिला जिल बाइडन, उप राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित कमला हैरिस और उनके पति डगलस एम्होफ ने मौन रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल