लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने अरब-इजराइली समझौतों को समर्थन देने के लिए ट्रंप की नीति अपनाई

By भाषा | Updated: June 10, 2021 13:08 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 जून (एपी) बाइडन प्रशासन ज्यादा से ज्यादा अरब देशों को इजराइल के साथ समझौता करने के लिए प्रोत्साहित करने और मौजूदा समझौतों को मजबूती देने के संबंध में नये सिरे से जोर देने के लिए आधार तैयार कर रहा है।

पिछले महीने गाजा पट्टी में हुए विनाशकारी युद्ध ने इन कूटनीतिक प्रयासों को बाधित कर दिया था।

तथाकथित ‘अब्राहम अकॉर्ड्स’ को अपनाना राष्ट्रपति जो बाइडन और अन्य डेमोक्रेट्स द्वारा ट्रंप प्रशासन की विशिष्ट नीति को आगे बढ़ाने का दुर्लभ वाकया है।

ट्रंप प्रशासन ने पिछले साल चार अरब देशों द्वारा देश दर दर समझौतों के लिए अमेरिकी प्रभाव एवं प्रोत्साहनों को आगे रखकर पश्चिम एशिया में यहूदी राष्ट्र के लिए दुश्मनी एवं अलगाव को कम किया जो 1948 में इजराइल की स्थापना के बाद से ही जारी थी। बाइडन प्रशासन ने इजराइल के साथ संबंधों को सामान्य करने के लिए कई अन्य अरब सरकारों द्वारा समझौते किए जाने की महत्त्वपूर्ण संभावना को देखा है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने ऐसे देशों की पहचान उजागर करने से इनकार किया है जिनमें उन्हें संभावनाएं दिख रही हैं।

समझा जाता है कि सूडान और ओमान संभवत: इन देशों में शामिल हो सकते हैं।

लेकिन पिछले महीने इजराइल और गाजा के हमास चरमपंथियों के बीच 11 दिन तक चले युद्ध ने नये अब्राहम समझौतों के लिए अमेरिका समर्थित कूटनीति को जटिल बना दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक