लाइव न्यूज़ :

बर्लिन महिलाएं अब पुरुषों की तरह टॉपलेस होकर सार्वजनिक पूल में कर सकेंगी प्रवेश, दी गई अनुमति

By रुस्तम राणा | Updated: March 11, 2023 17:35 IST

यह फैसला उस घटना के बाद आया, जब एक महिला को बर्लिन के सार्वजनिक पूल से टॉपलेस धूप सेंकने के लिए बाहर निकाल दिया गया था, उसने भेदभाव के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्देयह फैसला उस घटना के बाद आया, जब एक महिला को बर्लिन के सार्वजनिक पूल से टॉपलेस धूप सेंकने के लिए बाहर निकाल दिया गया थाअपने साथ हुए इस भेदभाव के खिलाफ महिला ने कानूनी कार्रवाई शुरू कीमहिला असमान व्यवहार को लेकर सीनेट के कार्यालय पहुंची थी

बर्लिन: जर्मनी की राजधानी ने बिना लिंग के सभी को सार्वजनिक स्विमिंग पूल में प्रवेश करने की अनुमति दी है। यह फैसला उस घटना के बाद आया, जब एक महिला को बर्लिन के सार्वजनिक पूल से टॉपलेस धूप सेंकने के लिए बाहर निकाल दिया गया था, अपने साथ हुए इस भेदभाव के खिलाफ महिला ने कानूनी कार्रवाई शुरू की। महिला असमान व्यवहार को लेकर सीनेट के कार्यालय पहुंची और तर्क दिया कि पुरुषों की तरह महिलाओं को भी टॉपलेस जाने की अनुमति दी जानी चाहिए, फिर चाहें वह धड़ को ढक कर जाना चाहे अथवा नहीं।

अधिकारियों ने भेदभाव को स्वीकार किया और कहा कि सभी आगंतुकों को टॉपलेस पूल में प्रवेश करने का अधिकार होना चाहिए। सभी लिंगों के लिए नग्नता के प्रति शहर के रवैये में ढील देते हुए, बर्लिन प्रशासन ने सभी तैराकों को अपने धड़ को ढके बिना प्रवेश करने की अनुमति दी, जिसकी शहर के अधिकारियों ने पुष्टि की है। एक प्रेस विज्ञप्ति में, शहर के सार्वजनिक पूल संचालित करने वाले बर्लिन बैडरबेट्रीबे ने अपने नवीनतम कपड़ों के नियमों की घोषणा की।

समाचार एजेंसी एपी के हवाले से एक अधिकारी ने अपने बयान में कहा, "लोकपाल का कार्यालय बैडरबेट्रीबे के फैसले का बहुत स्वागत करता है, क्योंकि यह सभी बर्लिनवासियों के लिए समान अधिकार स्थापित करता है, चाहे पुरुष, महिला या गैर-बाइनरी। यह बेडरबेट्रीबे के कर्मचारियों के लिए कानूनी निश्चितता भी बनाता है।" उन्होंने कहा कि इस नियमन को "लगातार" लागू किया जाना चाहिए।

टॅग्स :BerlinGermany
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

कारोबारIndia-EU FTA: मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी, वाइन और दवाइयां, भारत-यूरोपीय संघ समझौते के बाद क्या सस्ता होगा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!