लाइव न्यूज़ :

‘एमआरएनए’ टीके के लाभ उसके जोखिम से कहीं अधिक हैं : विशेषज्ञ समिति

By भाषा | Updated: June 28, 2021 11:24 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 28 जून कोविड-19 टीकाकरण पर सिंगापुर की विशेषज्ञ समिति ने चिकित्सकों द्वारा लिखे गए एक खुले पत्र के जवाब में कहा कि कोविड-19 रोधी ‘एमआरएनए’ टीके के लाभ उसके जोखिम से कहीं अधिक हैं।

‘चैनल न्यूज एशिया’ की एक खबर के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में, समिति ने कहा था कि ‘एमआरएनए’ टीकों की दूसरी खुराक युवा पुरुषों में ‘मायोकार्डिटिस’ और ‘पेरीकार्डिटिस’ के जोखिम में संभवत: मामूली वृद्धि कर सकती है।

‘मायोकार्डिटिस’ और ‘पेरिकार्डिटिस’ एक ऐसी स्थिति है, जो क्रमशः हृदय की मांसपेशियों और हृदय की बाहरी परत को प्रभावित करती हैं।

समिति ने कहा, ‘‘ हमारी समीक्षा के बाद का मूल्यांकन यह है कि कोविड-19 रोधी टीके ‘एमआरएनए’ के फायदे उसके जोखिम से कहीं अधिक हैं। ‘मायोकार्डिटिस’ और ‘पेरिकार्डिटिस’ के आंकड़ों में तब से कोई बदलाव नहीं है और विशेषज्ञ समिति का आकलन भी वही है।’’

गौरतलब है कि अमेरिका के ‘सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन’ के ‘एमआरएनए’ टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद 13 एक वर्षीय लड़के की मौत के मामले की जांच शुरू करने के बाद चिकित्सकों के एक समूह ने एक पत्र लिखकर सिंगापुर में युवकों का टीकाकरण बंद करने की मांगी की थी।

समिति ने कहा कि पत्र में जिस 13 वर्षीय लड़के की मौत का जिक्र किया गया है, उसकी मौत के कारण की सार्वजनिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है और अमेरिकी अधिकारी अभी उस मामले की जांच कर रहे हैं।

सिंगापुर अपने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत ‘फाइजर-बायोएनटेक’ और ‘मॉडर्ना’ के टीके लगा रहा है, जो दोनों ‘एमआरएनए’ आधारित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला