लाइव न्यूज़ :

बेरूत विस्फोट: बम धमाके से आया 3.5 तीव्रता का भूकंप, 70 से अधिक लोगों की मौत, हजारों घायल

By भाषा | Updated: August 5, 2020 09:23 IST

विस्फोट इतनी भीषण था कि उसकी आवाज 200 किलोमीटर से अधिक दूरी तक सुनी गई।

Open in App
ठळक मुद्देप्राथमिक रिपोर्टों के अनुसार आग के कारण बंदरगाह पर बने गोदाम में विस्फोट हो गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि यह विस्फोट एक हमला हो सकता है।

लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को हुए एक भीषण विस्फोट में शहर के बंदरगाह का एक बड़ा हिस्सा और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसमें 70 से अधिक लोगों की जान चली गई और करीब 3,000 लोग घायल हो गए। जर्मनी के जियोसाइंस केन्द्र ‘जीएफजेड’ के अनुसार विस्फोट से 3.5 की तीव्रता का भूकम्प भी आया। विस्फोट इतनी भीषण था कि उसकी आवाज 200 किलोमीटर से अधिक दूरी तक सुनी गई। कोरोना वायरस और आर्थिक संकट से जूझ रहे देश में विस्फोट के बाद एक नया संकट आ खड़ा हुआ है। विस्फोट के कई घंटे बाद भी एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचा रही थीं। अस्पतालों में घायलों की भीड़ है।

विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन प्राथमिक रिपोर्टों के अनुसार आग के कारण बंदरगाह पर बने गोदाम में विस्फोट हो गया। वहीं सेना के हेलीकॉप्टर बंदरगाह पर लगी आग को बुझाने में मदद कर रहे हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्री हसन हमाद ने बताया कि 70 से अधिक लोगों की जान गई है और 3,000 से अधिक लोग घायल हैं। लेबनान के सामान्य सुरक्षा के प्रमुख अब्बास इब्राहिम ने कहा कि हो सकता है कि धमाका अत्यधिक विस्फोटक सामग्री के कारण हुआ हो,जिसे कुछ समय पहले एक जहाज से जब्त किया गया था और बंदरगाह पर रखा गया था।

स्थानीय टेलीविजन चैनल ‘एलबीसी’ ने बताया कि यह सामग्री सोडियम नाइट्रेट थी। वहीं इज़राइल सरकार के एक अधिकारी ने पहचान उजागर ना करने की शर्त पर कहा कि इज़राइल का विस्फोट के साथ ‘‘कोई लेना-देना नहीं है’’। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि यह विस्फोट एक हमला हो सकता है।

ट्रम्प ने कहा, ‘‘ मैंने कुछ जनरलों से मुलाकात की और उनका मानना है कि यह किसी विनिर्माण गतिविधि के कारण हुआ विस्फोट नहीं था... उन्हें लगता है कि यह एक हमला था। यह कोई बम था।’’ अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बेरूत के लोगों के प्रति ‘‘गहरी संवेदना’’ व्यक्त की और कहा कि अमेरिका स्थिति पर करीबी नजर बनाए है।

टॅग्स :बम विस्फोटबम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

क्राइम अलर्टDelhi: लोधी रोड, झंडेवालान से लेकर रोहिणी तक, दिल्ली की कई स्कूलों को मिली धमकी; बम डिस्पोजल स्क्वॉड की जांच जारी

क्राइम अलर्टWest Bengal: कोलकाता में 2 गुटों में हिसंक झड़प, बमबारी और गोलीबारी से दहशत; 10 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टBomb Threat in Schools: दिल्ली से लेकर पंजाब तक..., स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पंजाब-हरियाणा सचिवालय में भी आया धमकी भरा मेल

विश्वपाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 7 लोगों की मौत, शादी समारोह में हमलावर ने मचाया कोहराम

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना