लाइव न्यूज़ :

नए कानून के बाद बीबीसी, सीबीसी और ब्लूमबर्ग ने रूस में अपनी रिपोर्टिंग रोकी, कानून को स्वतंत्र पत्रकारिता के खिलाफ बताया

By विशाल कुमार | Updated: March 5, 2022 08:09 IST

रूस के नए कानून के तहत देश के सशस्त्र बलों के बारे में ‘‘झूठी’’ सूचना फैलाने पर किसी व्यक्ति को 15 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। रूसी अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिका और उसके पश्चिमी यूरोपीय सहयोगियों जैसे रूस के दुश्मनों द्वारा रूसी लोगों के बीच झगड़ा कराने की कोशिश में झूठी सूचना फैलाई जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय स्तर पर फेक न्यूज फैलाने से रोकने के लिए रूस नया कानून लेकर आया है।सशस्त्र बलों के बारे में ‘‘झूठी’’ सूचना फैलाने पर 15 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।रूस में बीबीसी, सीबीसी और ब्लूमबर्ग ने अपने पत्रकारों का कामकाज निलंबित कर दिया है।

लंदन: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फेक न्यूज फैलाने से रोकने के लिए लाए गए रूस के नए कानून को मीडिया की स्वतंत्रता के खिलाफ बताते हुए ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी), कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन (सीबीसी) और अमेरिका स्थित ब्लूमबर्ग ने रूस में अपने पत्रकारों का कामकाज अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

इस कानून के तहत देश के सशस्त्र बलों के बारे में ‘‘झूठी’’ सूचना फैलाने पर किसी व्यक्ति को 15 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। रूसी अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिका और उसके पश्चिमी यूरोपीय सहयोगियों जैसे रूस के दुश्मनों द्वारा रूसी लोगों के बीच झगड़ा कराने की कोशिश में झूठी सूचना फैलाई जाती है।

बीबीसी ने शुक्रवार को कहा कि रूस के एक नया कानून लाने के बाद उसके पास रूस में अपने पत्रकारों का कामकाज अस्थायी रूप से निलंबित करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।

बीबीसी के महानिदेशक टिम डेवी ने कहा कि यह कानून ‘‘स्वतंत्र पत्रकारिता की प्रक्रिया का अपराधीकरण करता प्रतीत’’ होता है और बीबीसी स्टाफ की सुरक्षा ‘‘सर्वोपरि’’ है। उन्होंने कहा कि रूसी में बीबीसी समाचार सेवा रूस के बाहर से काम करना जारी रखेगी।

बीबीसी न्यूज़ के एक अंतरिम निदेशक जोनाथन मुनरो ने कहा कि बीबीसी रूस से पत्रकारों को बाहर नहीं निकाल रहा है, बल्कि नए कानून के प्रभाव का आकलन कर रहा है।

देश के सार्वजनिक प्रसारक सीबीसी ने कहा कि उसने रूस में ग्राउंड रिपोर्टिंग को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है ताकि वह नए कानून पर स्पष्टता की मांग कर सके।

सीबीसी ने एक बयान में कहा कि वह कानून के बारे में बहुत चिंतित है, जो यूक्रेन और रूस में मौजूदा स्थिति पर स्वतंत्र रिपोर्टिंग को अपराधीकरण करने के लिए प्रतीत होता है।

अमेरिका स्थित ब्लूमबर्ग न्यूज ने कहा कि वह रूस के अंदर अपने पत्रकारों के काम को भी अस्थायी रूप से निलंबित कर रहा है। ब्लूमबर्ग के प्रधान संपादक जॉन मिकलेथवेट ने एक बयान में कहा कि आपराधिक संहिता में बदलाव देश के अंदर सामान्य पत्रकारिता के किसी भी प्रकार को जारी रखना असंभव बनाता है।

बता दें कि, बीते 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था जो अब दूसरे हफ्ते में भी जारी है। इस दौरान अमेरिका और यूरोप जैसे पश्चिमी देश रूस पर हमला रोकने का दबाव बनाने के लिए लगातार प्रतिबंधों को सख्त करते जा रहे हैं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसBBCबीबीसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए