लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान यूरोपीय संघ में प्रतिबंधित दवा की बिक्री ऑनलाइन हुई : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: June 9, 2021 17:51 IST

Open in App

मैड्रिड, नौ जून (एपी) एक नयी रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के दौरान यूरोप में मादक पदार्थों के उत्पादन में वृद्धि हुई और लॉकडाउन की अवधि में प्रतिबंधित दवाओं की पारंपरिक बिक्री के स्थान पर ऑनलाइन बिक्री पर जोर दिया गया। यूरोप में मादक पदार्थों के अध्ययन से जुड़ी यह रिपोर्ट बुधवार को जारी हुयी।

वर्ष 2021 की यूरोपियन ड्रग रिपोर्ट में कहा गया है कि आपराधिक गिरोहों ने यात्रा प्रतिबंधों और सीमाएं बंद होने के कारण नयी रणनीति अपनायी और मानव संवाहकों के बदले शिपिंग कंटेनरों और वाणिज्यिक आपूर्ति श्रृंखला को अपनाया।

यह रिपोर्ट यूरोपियन मॉनिटरिंग सेंटर फॉर ड्रग्स एंड ड्रग एडिक्शन (ईएमसीडीडीए) द्वारा सालाना आधार पर तैयार की जाती है और इसमें यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों, तुर्की और नॉर्वे से आंकड़े एकत्र किए जाते हैं।

रिपोर्ट के लेखकों ने कहा कि अधिकतर देशों में घर में रहने के सख्त आदेश जारी रहने से ऐसे मादक पदार्थों की बिक्री हुयी। ऐसे पदार्थों की खरीद के लिए बातचीत और वितरण के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया।

ईएमसीडीडीए की रिपोर्ट में कहा गया है, "यह इस ओर ध्यान आकर्षित करता है कि क्या महामारी के दीर्घकालिक प्रभाव के तौर पर दवा बाजारों का और अधिक डिजिटलीकरण हो सकता है।"

रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ 2020 ही में 46 नए मादक पदार्थों का पता चला।

गृह मामलों की यूरोपीय आयुक्त वाई जोहानसन ने कहा कि सर्वेक्षण में शामिल किए गए देशों में पाए गए "अत्यधिक शुद्ध और शक्तिशाली पदार्थ" विशेष चिंता की वजह हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा