दुल्हन ने रचायी ऐसी अनोखी शादी, लोगों ने कहा पहली बार देखा ऐसा

By भाषा | Published: September 23, 2019 06:09 AM2019-09-23T06:09:53+5:302019-09-23T06:09:53+5:30

दूल्हे इस्लाम ने कहा कि उन दोनों को अपने-अपने परिवारों और मित्रों के विरोध तथा आलोचना का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, "हमने लैंगिक भेदभाव खत्म करने और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्थापित करने के अपने प्रयासों के तहत ऐसा किया।"

Bangladesh's Wedding With a Twist Challenges Conventions as Bride Brings Groom to Her House | दुल्हन ने रचायी ऐसी अनोखी शादी, लोगों ने कहा पहली बार देखा ऐसा

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsस्थानीय मीडिया इसे इस तरह का पहला मामला बता रही है।दूल्हे ने कहा मुझे यकीन है कि हमारे निकाह से यह संदेश जाएगा कि महिलाएं वह सब कुछ कर सकती हैं जो पुरुष कर सकते हैं।

बांग्लादेश में 19 वर्षीय एक महिला ने निकाह के बाद दूल्हे को अपने घर लाकर मुस्लिम विवाह परंपरा को चुनौती दी है। निकाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस रूढ़िवादी देश में महिलाओं के अधिकारों को लेकर बहस छिड़ गई है।

स्थानीय मीडिया इसे इस तरह का पहला मामला बता रही है जिसमें खदीजा अख्तर खुशी शनिवार को बारात लेकर अपने दूल्हे तारिक उल इस्लाम के मेहरपुर जिले में स्थित घर गई और निकाह के बाद उसे अपने घर ले गई। खुशी ने रविवार को एएफपी को बताया, "हां, यह असामान्य है। लेकिन मैंने ऐसा इसलिये किया ताकि महिलाएं मेरा अनुसरण कर सकें।"

इस्लाम (27) ने कहा कि उन दोनों को अपने-अपने परिवारों और मित्रों के विरोध तथा आलोचना का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, "हमने लैंगिक भेदभाव खत्म करने और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्थापित करने के अपने प्रयासों के तहत ऐसा किया।" उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि हमारे निकाह से यह संदेश जाएगा कि महिलाएं वह सब कुछ कर सकती हैं जो पुरुष कर सकते हैं।"

Web Title: Bangladesh's Wedding With a Twist Challenges Conventions as Bride Brings Groom to Her House

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे