लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में झुग्गी झोपड़ी में लगी आग, सैकड़ों लोग हुए बेघर

By भाषा | Updated: March 12, 2020 07:08 IST

अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा निदेशक (परिचालन) जिल्लुर रहमान ने संवाददाताओं से कहा कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ढाका ट्रिब्यून के हवाले से मिली खबर के अनुसार रहमान ने कहा, “आग लगने का कारण जांच के बाद ही पता चलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश की सबसे बड़ी झुग्गी झोपड़ियों में से यहां स्थित एक झुग्गी इलाके में बुधवार को आग लग गई जिसके कारण सैकड़ों झोपड़ियां खाक हो गईं और हजारों लोग बेघर हो गए। मीरपुर के रूपनगर आवासीय क्षेत्र स्थित शियालबाड़ी झीलपार झुग्गी में बुधवार की सुबह आग लग गई जहां लगभग दो हजार झोपड़ियों में बीस हजार लोग रहते हैं।

बांग्लादेश की सबसे बड़ी झुग्गी झोपड़ियों में से यहां स्थित एक झुग्गी इलाके में बुधवार को आग लग गई जिसके कारण सैकड़ों झोपड़ियां खाक हो गईं और हजारों लोग बेघर हो गए। मीडिया खबरों में यह जानकारी सामने आई।

मीरपुर के रूपनगर आवासीय क्षेत्र स्थित शियालबाड़ी झीलपार झुग्गी में बुधवार की सुबह आग लग गई जहां लगभग दो हजार झोपड़ियों में बीस हजार लोग रहते हैं।

अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा निदेशक (परिचालन) जिल्लुर रहमान ने संवाददाताओं से कहा कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ढाका ट्रिब्यून के हवाले से मिली खबर के अनुसार रहमान ने कहा, “आग लगने का कारण जांच के बाद ही पता चलेगा।

हम चार सदस्यीय एक जांच दल का गठन करेंगे और उसे दस दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।”

उन्होंने कहा कि झुग्गी के आसपास संकरी गलियों और पानी की कमी के कारण बीस अग्निशमन इकाइयों को आग बुझाने में दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि झुग्गी के सैकड़ों कम आय वाले निवासियों के घर और सामान आग में जल गए। झुग्गी के निवासियों और अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार झुग्गी में अवैध गैस और बिजली कनेक्शन के कारण आग लगी। एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए क्षेत्र में कोई तालाब या नहर नहीं थी। 

टॅग्स :बांग्लादेशअग्नि दुर्घटनाभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल