लाइव न्यूज़ :

Bangladesh Crisis: अंतरिम सरकार गुरुवार को संभालेगी देश की कमान, शपथ ग्रहण रात 8 बजे होने की उम्मीद, जनरल वकार जमान ने घोषणा की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 7, 2024 19:03 IST

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में जनरल वकार जमान ने घोषणा की कि नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार गुरुवार को पद की शपथ लेने के लिए तैयार है। एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए जनरल वकार जमान ने संकेत दिया कि शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार रात 8 बजे होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरिम सरकार गुरुवार को संभालेगी देश की कमान शपथ ग्रहण रात 8 बजे होने की उम्मीदसलाहकार परिषद में 15 सदस्य हो सकते हैं

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में जनरल वकार जमान ने घोषणा की कि नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस (rofessor Muhammad Yunus) के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार गुरुवार को पद की शपथ लेने के लिए तैयार है। एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए जनरल वकार जमान ने संकेत दिया कि शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार रात 8 बजे होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि सलाहकार परिषद में 15 सदस्य हो सकते हैं।

मंगलवार को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने 84 वर्षीय अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया था। यह निर्णय प्रधान मंत्री शेख हसीना द्वारा इस्तीफा देने और देश छोड़ कर भागने के एक दिन बाद आया।

इस बीच खबर आई है कि बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधान मंत्री शेख हसीना अभी कुछ समय तक भारत में ही रहेंगी। उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय ने बुधवार को ये जानकारी दी। 76 वर्षीय अवामी लीग नेता सोमवार को दिल्ली के पास स्थित हिंडन एयरबेस पहुंची थीं। यहां से उन्हें  एक सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। उनके साथ उनकी बहन शेख रेहाना भी हैं।

इस बीच बांग्लादेश में बदलते राजनीतिक परिदृश्य के बीच विशेषज्ञों ने संकेत दिया है कि संकट से खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ सकती हैं। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया रिहा कर दी गई हैं। उन्होंने कहा है कि युवा हमारा भविष्य हैं। हमें उनके सपनों को पूरा करने के लिए एक लोकतांत्रिक बांग्लादेश बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के पुनर्निर्माण के लिए प्यार और शांति की जरूरत है।

दूसरी तरफ बांग्लादेश में जारी बड़े पैमाने पर हो रही हिंसा में कई लोग बेरहमी से मारे जा चुके हैं। लोकप्रिय लोक गायक राहुल आनंद के घर पर सोमवार को भीड़ ने धावा बोला, लूटपाट की और फिर जला दिया। ये पहला मामला नहीं है जब प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद छोड़ने के बाद देश में जारी हिंसा के बीच लोगो को कत्ल किया गया हो। भीड़ की अराजकता जारी है और सेना द्वारा कानून व्यवस्था संभालने का दावा किए जाने के बावजूद हिंसा थम नहीं रही है। शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के लगभग 20 नेताओं को मार दिया गया है।

टॅग्स :बांग्लादेशशेख हसीनाArmy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा