लाइव न्यूज़ :

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में स्थित सभी भारतीय वीजा केंद्रों पर लगा ताला, अनिश्चित काल के लिए सेवाएं बंद

By अंजली चौहान | Updated: August 8, 2024 12:09 IST

Bangladesh Crisis: भारतीय वीज़ा एप्लीकेशन सेंटर ने अपनी वेबसाइट पर आवेदकों को सूचित किया कि अगली तारीख एसएमएस के माध्यम से सूचित की जाएगी और पासपोर्ट अगले कार्य दिवस पर ले लिया जाना चाहिए।

Open in App

Bangladesh Crisis: हिंसा की मार झेल रहा बांग्लादेश, इस समय सबसे बुरे दौर से गुज रहा है। बांग्लादेश में विरोध, अस्थिरता फैली हुई है, इस बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। भारत सरकार ने बांग्लादेश में सभी भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्र अगले नोटिस तक बंद रहेंगे, क्योंकि इस सप्ताह की शुरुआत में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के कारण शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर भारत भागना पड़ा था।

गुरुवार को केंद्र का फैसला सामने आने के बाद अब उन सभी लोगों के लिए भारत आने का रास्ता बंद हो गया है जो बांग्लादेश में फंसे हुए हैं। 

भारतीय वीजा आवेदन केंद्र ने अपनी वेबसाइट पर आवेदकों को सूचित किया कि अगली तिथि एसएमएस के माध्यम से सूचित की जाएगी और पासपोर्ट अगले कार्य दिवस पर प्राप्त किए जाने चाहिए। नोटिस में कहा गया है, "अस्थिर स्थिति के कारण सभी भारतीय वीजा आवेदन केंद्र अगले नोटिस तक बंद रहेंगे। अगली आवेदन तिथि एसएमएस के माध्यम से सूचित की जाएगी और अनुरोध है कि पासपोर्ट अगले कार्य दिवस पर प्राप्त किए जाएं।" ढाका में उच्चायोग के अलावा, चटगांव, राजशाही, खुलना और सिलहट में भारत के सहायक उच्चायोग या वाणिज्य दूतावास हैं। यह सभी फिलहाल बंद कर दिए गए हैं।

इंडिया टुडे के अनुसार, सोमवार को शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद भारत द्वारा ढाका में भारतीय उच्चायोग से 190 गैर-आवश्यक कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को निकाले जाने के बाद यह घोषणा की गई। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि सभी राजनयिक बांग्लादेश में ही हैं और मिशन काम कर रहे हैं।

मालूम हो कि बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों ने 76 वर्षीय नेता को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और भारत भागने पर मजबूर कर दिया है।

सेना द्वारा समर्थित एक अंतरिम सरकार बनने की प्रक्रिया में है। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और ग्रामीण बैंक के संस्थापक मुहम्मद यूनुस कार्यवाहक सरकार का नेतृत्व करेंगे।

बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पड़ोस की स्थिति पर संसद को संबोधित करते हुए कहा है कि बांग्लादेश में लगभग 19,000 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से 9,000 छात्र हैं। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद कई छात्र भारत लौट आए। उन्होंने कहा है कि सरकार वहां भारतीय समुदाय के साथ निकट संपर्क में है। उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यकों के संबंध में स्थिति की निगरानी कर रही है।

टॅग्स :बांग्लादेशभारतमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला