लाइव न्यूज़ :

40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 26, 2026 14:16 IST

बस राजबारी से ढाका जा रही थी, जो ढाका से 128 किलोमीटर दूर है। उस समय बस फेरी पर थी।

Open in App
ठळक मुद्देअग्निशमन सेवा, नौसेना, पुलिस और अन्य समूहों के सहयोग से संयुक्त बचाव अभियान जारी है।बचाव अभियान कुछ समय के लिए रुका हुआ। अब तक 23 शव बरामद किए हैं।

ढाका: बांग्लादेश में बड़ा हादसा हो गया। पद्मा नदी में बस गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस इंस्पेक्टर रसेल मोल्लाह ने बताया कि रात होने के कारण बचाव अभियान फिलहाल रोक दिया गया है और दिन होते ही इसे फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा, "हमने अब तक 23 शव बरामद किए हैं। कुछ लोग अभी भी लापता हो सकते हैं और कुछ लोग बच गए हैं। बचाव अभियान कुछ समय के लिए रुका हुआ। अग्निशमन सेवा, नौसेना, पुलिस और अन्य समूहों के सहयोग से संयुक्त बचाव अभियान जारी है।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Freel%2F1426481375232119%2F&show_text=false&width=380&t=0" width="380" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

अधिकारियों ने बताया कि बस दक्षिण-पश्चिमी राजबारी जिले में दौलाडिया टर्मिनल पर बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे पद्मा नदी में गिर गई। यह घटना शाम करीब 5:00 बजे दौलतदिया में फेरी टर्मिनल नंबर 3 के सामने हुई। करीब 40 यात्रियों को ले जा रही यह बस राजबारी से ढाका जा रही थी, जो ढाका से 128 किलोमीटर दूर है। उस समय बस फेरी पर थी।

दमकल सेवा और गोताखोरों की बचाव टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न काउंटरों से यात्रियों को बिठाने के बाद कम से कम 50 यात्री सवार थे। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, बचाव पोत हमजा ने छह घंटे बाद डूबी हुई बस को नदी से बाहर निकाला।

रात करीब 11:15 बजे वाहन का कुछ हिस्सा दिखाई देने लगा और 11:30 बजे तक पोत की क्रेन की मदद से पूरी बस को ऊपर उठा लिया गया। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, बुधवार शाम को राजबारी के दौलतदिया फेरी टर्मिनल पर पद्मा नदी के किनारे आंसू भरी आंखों से मृतक के रिश्तेदार जमा हो गए और बचाव दल द्वारा जीवित बचे लोगों की तलाश जारी रहने के दौरान आशा की किरण जगी।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, एक जीवित बचे व्यक्ति ने बताया कि वह तैरकर किनारे तक पहुंचने में कामयाब रहा, लेकिन बस के डूबने के साथ ही उसने अपनी पत्नी और बच्चे को पानी में गायब होते देखा। राजबारी के कालूखाली उपजिला से बस में सवार अब्दुल अजीजुल ने बताया कि वह भी तैरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, उसकी पत्नी और बच्चा अभी भी लापता हैं।

टॅग्स :बांग्लादेशसड़क दुर्घटनातारिक रहमानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."