लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में चुनाव रैली के दौरान हुआ बम ब्लास्ट, BAP नेता सिराज सहित 70 की मौत

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 13, 2018 20:46 IST

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, यह धमाका चुनाव प्रचार के दौरान हुआ है, जिसमें पहले 15 लोगों की मरने की सूचना आई। इसके बाद मौतों आकड़ा बढ़कर 70 पहुंच गया है।

Open in App

कराची, 13 जुलाईः बलूचिस्तान में एक जबरदस्त बम ब्लास्ट हुआ है, जिसमें बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी)के उम्मीदवार नवाबजादा सिराज रायसनी की मौत हो गई है। यह धमाका मस्तंग में एक चुनावी रैली में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, इस बम धमाके में रायसनी सहित 70 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहा हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, यह धमाका चुनाव प्रचार के दौरान हुआ है, जिसमें पहले 15 लोगों की मरने की सूचना आई। इसके बाद मौतों आकड़ा बढ़कर 70 पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल है और मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। खबरों के अनुसार, बलूचिस्तान के डिप्टी कमिश्नर कायम लशहरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि इस धमाके में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया है और उनका उपचार किया जा रहा है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इधर, एडिशनल मेडिकल स्टाफ ने बताया कि इस हादसे को देखते हुए क्वेटा के अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

वहीं, विस्फोट में सिराज के काफिले को निशाना बनाया गया जो मासतुंग जिले से बीएपी की एक प्रावेंसियल असेंबली सीट के लिए उम्मीदवार हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को यह दूसरा हमला था, जिसमें आम चुनाव लड़ रहे नेताओं को निशाना बनाया गया। 

इससे पहले खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री अकरम खान दुर्रानी के काफिले के पास बन्नू क्षेत्र में बम विस्फोट किया गया था। उस विस्फोट में चार व्यक्ति मारे गए और करीब 32 अन्य घायल हो गए थे। जमीयत उलेमा ए इस्लाम के मौलाना फजल समूह के नेता दुर्रानी बाल बाल बच गए। वह पाकिस्तान तहरीके इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बम विस्फोटबमपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल