लाइव न्यूज़ :

लंदन में बलूचिस्‍तान के नागरिकों का प्रदर्शन, पाकिस्तानी जेल में बंद बलूच कार्यकर्ताओं की रिहाई की उठाई मांग

By स्वाति सिंह | Updated: August 31, 2019 09:04 IST

शुक्रवार को लंदन में ब्रिटिश प्रधानमंत्री आवास के सामने खड़े होकर बलूचिस्‍तान के नागरिकों ने जमा होकर हजारों बलोच कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देबलूचिस्‍तान के नागरिकों ने जमा होकर हजारों बलोच कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की।बलूचिस्‍तान के नागरिक पाकिस्‍तान से आजाद किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

लंदन के 10 डाउन स्‍ट्रीट में ब्रिटिश प्रधानमंत्री आवास के सामने शुक्रवार को बलूचिस्‍तान के नागरिकों ने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने पकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे हजारों बलोच राजनीति कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए आवाज उठाई। बता दे कि कई सालों से बलूचिस्‍तान के नागरिक पाकिस्‍तान से आजाद किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

दरअसल, पाकिस्‍तान से आजादी की मांग कर रहे बलूच के हजारों राजनीति कार्यकर्ताओं को पाक सेना ने बंदी बना लिया गया है। वहां से भागकर में अमेरिका पहुंचने वाले लोग आए दिन बलूचिस्‍तानी नागरिक पाकिस्‍तानी जेलों में कैद हजारों राजनीति कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।  

पिछले महीने अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के यहां एक सभागार में भाषण के दौरान युवा बलूचों के एक समूह ने पाकिस्तान के खिलाफ और आजाद बलूचिस्तान के पक्ष में नारेबाजी की थी। 

खान, पाकिस्तानी मूल के अमेरिकियों की विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे जब बलूच युवा अचानक से अपनी सीटों पर खड़े हो गए और नारेबाजी करने लगे। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा बलूचों पर किए जा रहे कथित अत्याचार, उनकी अकारण गुमशुदगी और मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ अमेरिका में रह रहे बलूच लगातार आवाज उठाते रहे हैं। 

अमेरिका ने बीएलए को आतंकी समूह किया घोषित 

अमेरिका ने पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ लड़ रहे अलगाववादी संगठन ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ (बीएलए) को आतंकवादी समूह घोषित किया है। संसाधन संपन्न बलूचिस्तान प्रांत में लड़ रहे इस अलगाववादी संगठन ने अमेरिका के इस कदम को ‘‘अनुचित’’ करार दिया है। पाकिस्तान ने 2006 में इस संगठन पर पाबंदी लगाई थी और अमेरिका से भी ऐसा करने का अनुरोध किया था। 

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?