लाइव न्यूज़ :

दुनियाभर में महामारी के साये में मनाया गया बकरीद का त्यौहार

By भाषा | Updated: July 20, 2021 16:37 IST

Open in App

काहिरा, 20 जुलाई (एपी) कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप के प्रति बढ़ती चिंताओं के बीच दुनिया के अधिकतर देशों में मुसलमानों ने मंगलवार को ईद-उल-अजहा का त्यौहार सादगी से मनाया। अमेरिका, ईरान, मलेशिया, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में सादगी से बकरीद मनायी जा रही है। भारत में बकरीद का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा।

बकरीद के मौके पर लोग इकट्ठा होकर नमाज अदा करते हैं और जानवरों की कुर्बानी दी जाती है, जिसके मांस का एक बड़ा हिस्सा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों में बांट दिया जाता है। इस साल यह त्यौहार ऐसे समय में आया है, जब तमाम देश वायरस के डेल्टा स्वरूप से जूझ रहे हैं। महामारी के चलते कई देशों ने नए प्रतिबंध लगाए या लोगों से कोविड बचाव नियमों का पालन करने और भीड़ एकत्र नहीं करने की अपील की।

महामारी के चलते लगातार दूसरे साल भी हज यात्रा प्रभावित रही और सऊदी अरब के नागरिकों या सऊदी अरब में रह रहे लोगों में से 60,000 ऐेसे लोगों को ही हज करने की इजाजत दी गई जिन्हें कोविड-रोधी टीके की खुराक लग चुकी है। पिछले साल की तरह इस साल भी किसी अन्य देश के मुसलमानों को हज यात्रा के लिए प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया में भी महामारी के कारण बकरीद का पर्व बेहद सादगी से मनाया गया। त्यौहार के मद्देनजर बड़ी संख्या में लोगों को एक स्थान पर एकत्र होने को लेकर प्रतिबंध लगाया गया था। साथ ही यात्रा संबंधी सख्त पाबंदियां भी लागू की गई थीं।

इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति एवं प्रभावशाली मौलवी मारूफ अमीन ने लोगों से घरों में ही परिवार के सदस्यों के साथ नमाज अदा करने की अपील की।

वहीं, मलेशिया में भी संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर लोगों की आवाजाही पर सख्त पाबंदी लगाई गई। साथ ही, लोगों को बकरीद के मौके पर एक-दूसरे के घर जाने पर भी रोक रही। इसके अलावा, केवल मस्जिदों और तय किए गए स्थानों पर ही कुर्बानी करने की अनुमति दी गई।

स्वास्थ्य निदेशक जनरल नूर हिसाम अब्दुल्ला ने मलेशिया की जनता से कोविड उपयुक्त व्यवहार में जरा भी लापरवाही नहीं बरतने की अपील की।

मिस्र में एस्सम शाबान त्यौहार की छुट्टियों से पहले ही अपने पैतृक शहर सोहाग चले गए ताकि वह परिवार के साथ बकरीद मना सकें। उन्होंने कहा कि वह मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए मास्क पहनकर गए और नमाज पढ़ने के लिए खुद की चटाई लेकर गए ताकि कोविड बचाव नियमों का पालन सुनिश्चित हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना