लाइव न्यूज़ :

अक्षय-आमिर से मुलाकात ना कराना पड़ा भारी, बहरीन किंग के भाई को घसीटा कोर्ट में

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 8, 2018 08:17 IST

बॉलीवुड सितारों के बड़े प्रशंसक एक बिज़नेसमैन ने बहरीन के शाही खानदान से ताल्लुक रखने वाले एक शेख को धोखा देने के लिए कोर्ट में घसीट लिया है.व्यापारी ने करीब चार करोड़ 25 लाख डॉलर के मुआवजे का दावा किया है.

Open in App

लंदन, 08 नवंबर: एजेंसी बॉलीवुड सितारों के प्रशंसक मिस्र के एक व्यापारी ने बहरीन के शाही खानदान से ताल्लुक रखने वाले एक शेख पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए करीब 4 करोड़ 25 लाख डॉलर के मुआवजे का मुकदमा कर दिया है. मामले की अब यूनाइटेड किंगडम हाईकोर्ट में अगले सप्ताह सुनवाई शुरू होगी. बहरीन किंग के चचेरे भाई मिस्र के अहमद अदेल अब्दुल्ला अहमद ने आरोप लगाया है कि शेख लंदन में 2015 में उसके साथ हुए एक जुबानी समझौते से मुकर गया. अहमद ने दावा किया है कि शेख ने उसकी कंपनी सीबीएससी इवेंट्स के साथ विधिवत अनुबंध किया था कि वह बॉलीवुड की उन नामचीन 26 हस्तियों के साथ उसकी निजी मुलाकात करवा सकता है जिससे वह चाहे. अहमद ने कहा कि शेख ने मुंबई और दुबई में सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह और आदित्य रॉय कपूर से उसकी मुलाकात करवाई और इसके एवज में 30 लाख अमेरिकी डॉलर वसूल कर लिए. लेकिन शेख ने इसके बाद समझौता तोड़ दिया और दो अन्य सितारों अक्षय कुमार और आमिर खान से भी मुलाकात करवाने के वादे से मुकर गया. इससे उसके व्यापार को नुकसान पहुंचा है.

गैरवाजिब दबाव बना रहा था: अहमद शेख ने अपने बचाव में कहा है कि वह इस समझौते से इसलिए बाहर आ गया क्योंकि अहमद ने उस पर गैरवाजिब दबाव बनाना शुरू कर दिया था. ऐसी मुलाकातों के लिए कहने लगा जिन्हें पूरा कर पाना मुमकिन नहीं था. गौरतलब है कि यूके की अदालतों में मौखिक समझौतों को लेकर सुनवाई होने का प्रावधान है. 

टॅग्स :अक्षय कुमारआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला