लाइव न्यूज़ :

Salman Rushdie attacked: मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर हुआ हमला, गर्दन पर चाकू से किया गया वार

By रुस्तम राणा | Updated: August 12, 2022 22:22 IST

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के एक संवाददाता के मुताबिक पश्चिमी न्यूयॉर्क के चौटाउक्का संस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान सलमान रुश्दी अपना व्याख्यान शुरू ही करने वाले थे कि तभी एक शख्स मंच पर चढ़ा और रुश्दी पर चाकू से हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक मशहूर लेखक को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गयामंच पर अपना भाषण शुरू करने वाले थे रुश्दी, तभी एक शख्स ने किया हमलाहमला करने वाले शख्स को नियंत्रित कर उसे हिरासत में लिया गया

न्यूयॉर्क: अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में मशहूर लेखर सलमान रुश्दी पर जानलेवाल हमला हुआ है। शुक्रवार को प्रख्यात लेखक पर उस समय हमला हुआ जब वे स्टेज पर भाषण दे रहे थे। न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा आज (शुक्रवार) सुबह 11 बजे (स्थानीय समयानुसार) सलमान रुश्दी और एक साक्षात्कारकर्ता पर चौटाउक्का  संस्थान में हमला किया गया। हमलावर ने रुश्दी की गर्दन पर चाकू से वार किया गया था और उन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया।

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के एक संवाददाता के मुताबिक पश्चिमी न्यूयॉर्क के चौटाउक्का संस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान सलमान रुश्दी अपना व्याख्यान शुरू ही करने वाले थे कि तभी एक शख्स मंच पर चढ़ा और रुश्दी पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से लेखक जमीन पर गिर गए।

सलमान रुश्दी की हालत का अभी पता नहीं चला है। साक्षात्कारकर्ता को सिर में मामूली चोट आई। हमला करने वाले शख्स को नियंत्रित कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। रुश्दी की विवादित पुस्तक ‘‘द सैटेनिक वर्सेज’’ ईरान में 1988 से प्रतिबंधित है। कई मुसलमानों का मानना है कि रुश्दी ने इस पुस्तक के जरिए ईशनिंदा की है। 

इसे लेकर ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खमनेई ने रुश्दी को मौत की सजा दिए जाने का फतवा जारी किया था। रुश्दी की हत्या करने वाले को 30 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक का इनाम देने की भी पेशकश की गई। 

उनके खिलाफ कई इस्लामिक नेताओं ने फतवा जारी किया हुआ है। ईरान की सरकार लंबे समय से खमनेई के फरमान से दूरी बनाए हुए है, लेकिन लोगों में रुश्दी विरोधी भावना बनी हुई है।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :Salman RushdieअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."