लाइव न्यूज़ :

कैफे में बैठी गर्भवती मुस्लिम महिला के पेट में ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने मारा घूंसा, हुआ गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: October 4, 2020 19:20 IST

महिला अपने बच्चों के साथ एक कैफे में बैठी थी, तभी वहां एक स्टीवन लोजिना नाम का अस्ट्रलियन व्यक्ति आया और वह गर्भवती महिला के पेट में जोर-जोर से घूंसा मारने लगा। 

Open in App
ठळक मुद्देबीते गुरूवार को इस मामले में कोर्ट के समक्ष इस वीडियो को पेश किया गया, जिसके आधार पर कोर्ट आरोपी को सजा देगी।इस घटना के याद करते हुए एलासमर ने बताया कि लोजिना ने उस पर हमला करने और "नस्लवादी" टिप्पणी करने से पहले उससे पैसे मांगे थे।इस दौरान महिला मामूली रूप से घायल हो गई, जबकि उसका तत्कालीन अजन्मा बच्चा बाल-बाल बच गया।

नई दिल्ली: दुनिया भर से आए दिन सांप्रदायिक व हिंसक खबरें आती रहती हैं। कई लोग धर्म, जाति व लिंग के आधार पर इतना हद तक नफरत करते हैं कि वह एक दूसरे की जान तक लेने की सोचने लगते हैं।

इसी तरह की एक खबर आस्ट्रेलिया (Australia) से सामने आई है कि राणा एलास्मर नाम की एक 32 वर्षीय महिला जो चार बच्चों की मां है। नवंबर 2019 में जब वह गर्भवती थी, तब सिडनी शहर के एक कैफे में उनपर जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान महिला के पेट में 38 साल का गर्भ था। 

दरअसल, महिला अपने बच्चों के साथ एक कैफे में बैठी थी, तभी वहां एक स्टीवन लोजिना नाम का अस्ट्रलियन व्यक्ति आया और वह गर्भवती महिला के पेट में जोर-जोर से घूंसा मारने लगा। 

मौके पर कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरा में यह सब कुछ रिकॉर्ड हो गया। इसी फूटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। बीते गुरूवार को इस मामले में कोर्ट के समक्ष इस वीडियो को पेश किया गया, जिसके आधार पर कोर्ट आरोपी को सजा देगी। किसी तरह यह वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा और भी वायरल होने लगा। 

इस घटना के याद करते हुए एलासमर ने बताया कि लोजिना ने उस पर हमला करने और "नस्लवादी" टिप्पणी करने से पहले उससे पैसे मांगे थे। इसके बाद वह महिला की पेट में जोर-जोर से घूंसा मारने लगा। कुछ देर बाद कैफे में उसके कई दोस्त और अन्य लोगों ने आकर एलासमर को उस आरोपी शख्स के हमले से बचाया। रिपोर्ट की मानें तो इस दौरान महिला मामूली रूप से घायल हो गई, जबकि उसका तत्कालीन अजन्मा बच्चा बाल-बाल बच गया।

कोर्ट में आरोपी शख्स ने माना कि उसने महिला पर हमला किया था। लेकिन, साथ ही उसने यह मानने से इनकार कर दिया कि मुस्लिम होने की वजह से उसने महिला पर हमला किया। आरोपी ने कोर्ट में कहा कि महिला ने पैसे नहीं दिए इसलिए मैंने हमला किया।

इसके साथ ही आरोपी ने कोर्ट के सामने से यह भी कहा कि मैं इनसे नफरत नहीं करता हूं। लेकिन, इनके साथ रह नहीं सकते हैं। आरोपी ने कहा कि मेरा इनसे कुछ और लेना देना नहीं है।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाकेसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल