लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया दक्षिणवादी चरमपंथी समूह ‘द बेस’, हिजबुल्ला को आतंकी संगठन घोषित करेगा

By भाषा | Updated: November 24, 2021 12:22 IST

Open in App

कैनबरा, 24 नवंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया दक्षिणपंथी चरमपंथी समूह ‘द बेस’ और लेबनानी समूह हिज्बुल्ला के नाम प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की सूची में जोड़ने वाला है क्योंकि राष्ट्रीय सुरक्षा सेवाएं नव-नाजी और अन्य चरमपंथी विचारधारा से प्रेरित घटनाओं में वृद्धि से जूझ रही हैं।

नव नाजी श्वेत सर्वोच्चता को मानने वाले समूह ‘द बेस’ की स्थापना 2018 में अमेरिका में हुई थी। गृह मंत्री करेन एंड्रयूज ने बुधवार को बताया कि ब्रिटेन के संगठन ‘सोनेनक्रीग डिविजन’ के बाद प्रतिबंधित सूची में शामिल किया जाने वाला यह दूसरा दक्षिणपंथी संगठन होगा।

ऑस्ट्रेलिया की सूची में शेष 25 आतंकवादी संगठन मुस्लिम समूह हैं, जिनमें हिज्बुल्ला का बाह्य सुरक्षा संगठन भी शामिल है, जिसे 2003 में ऑस्ट्रेलिया की आपराधिक संहिता के तहत प्रतिबंधित सूची में शामिल किया गया था। हिज्बुल्ला से जुड़ा कोई भी संगठन, उनका सदस्य होना या उनका समर्थन करना एक आपराधिक कृत्य माना जाएगा।

एंड्रयूज ने कहा कि आतंकवादी संगठनों की नजर ऑस्ट्रेलिया पर है क्योंकि देश ने अपनी सीमाएं खोल दी हैं और महामारी संबंधी प्रतिबंध भी खत्म कर दिए हैं। एंड्रयूज ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि यहां ऑस्ट्रेलिया में...पूरी दुनिया में आतंकवाद का खतरा है। हमने हाल में ब्रिटेन और न्यूजीलैंड दोनों जगहों पर ऐसी घटनाएं देखी है।

एंड्रयूज श्वेत वर्चस्ववादी मानसिकता के शिकार ऑस्ट्रेलियाई शख्स ब्रेंटन टैरेंट का जिक्र कर रही थीं,जिसने 2019 में न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों पर हमले किए थे। घटना में 51 लोगों की मौत हो गई थी।

ऑस्ट्रेलिया की आतंकवाद रोधी खुफिया इकाई के प्रमुख माइक बर्गेस ने अगस्त में आगाह किया था कि 16 वर्ष से कम उम्र के ऑस्ट्रेलियाई किशोरों को श्वेत वर्चस्ववाद की विचारधारा का समर्थन करने के लिए कट्टरपंथी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा खुफिया संगठनों के पास जितने मामले आए हैं उनमें से आधे से ज्यादा नव नाजी विचाराधारा और अन्य विचारधारा से प्रेरित समूहों के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल