लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया ने रद्द की 5 इस्लामिक स्टेट समर्थकों की नागरिकता, वापस लिए जाएंगे सभी नागरिक अधिकार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 9, 2018 15:06 IST

ऑस्ट्रेलिया के गृहमंत्री पीटर डुटोन ने बताया कि 2015 में कानून बदलने के बाद से अब तक छह लोगों ने अपनी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता खो दी है।

Open in App

कैनबरा, नौ अगस्त (एपी)ऑस्ट्रेलिया सरकार ने आज बताया कि इस्लामिक स्टेट समूह से करीबी रखने के कारण पूर्व में दोहरी नागरिकता प्राप्त पांच नागिरकों से ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता छीन ली गई है।

गृहमंत्री पीटर डुटोन ने बताया कि 2015 में कानून बदलने के बाद से अब तक छह लोगों ने अपनी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता खो दी है।

यह कानून ऑस्ट्रेलिया से निष्ठा रखने के उलट कोई भी काम करने वाले दोहरी नागरिकता प्राप्त लोगों से नागरिकता का अधिकार वापस लेने का प्रावधान करता है। 

डुटोन ने एक बयान में बताया, “मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि देश से दूर इस्लामिक स्टेट के साथ निकटता रखने के लिए पांच और लोगों से ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता छीन ली गई है।’’ 

डुटोन ने नागरिकता वापस लिये गए पांचों लोगों की पहचान नहीं बतायी ।

डेली टेलीग्राफ समाचारपत्र में बताया गया है कि इनमें से तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं जो इस्लामिक स्टेट समूह के लड़ाकों के साथ शामिल होने के लिए सीरिया और इराक गए थे।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना