लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया जंगल आग: अभियान में जुटे विमानों को रास्ता देने के लिए हवाईअड्डा बंद, विमान के दुर्घटना की खबर

By भाषा | Updated: January 23, 2020 14:25 IST

कैनबरा हवाईअड्डे की प्रवक्ता ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया की राजधानी से आने और जाने वाली उड़ानें करीब आधी रात (एक बजे अंतरराष्ट्रीय समयानुसार) को निलंबित कर दी गईं ताकि ‘‘ अभियान (आग पर काबू पाने के) में जुटे विमानों को रास्ता दिया जा सके।’

Open in App
ठळक मुद्देजंगलों में लगी आग पर काबू पाने के काम में जुटे विमानों को रास्ता देने के लिए हवाईअड्डा बंदपिछले कुछ दिनों से यहां राहत के साथ स्थिति बेहतर होने की उम्मीद थी।

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा के पास जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के काम में जुटे विमानों को रास्ता देने के लिए गुरुवार को शहर के हवाईअड्डे को बंद कर दिया गया। पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के कई इलाकों में गुरुवार को तेज हवाओं और बढ़ते तापमान के कारण आग की लपटें एक बार फिर बढ़ गईं, जबकि पिछले कुछ दिनों से यहां राहत के साथ स्थिति बेहतर होने की उम्मीद थी।

कैनबरा हवाईअड्डे की प्रवक्ता ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया की राजधानी से आने और जाने वाली उड़ानें करीब आधी रात (एक बजे अंतरराष्ट्रीय समयानुसार) को निलंबित कर दी गईं ताकि ‘‘ अभियान (आग पर काबू पाने के) में जुटे विमानों को रास्ता दिया जा सके।’’ उन्होंने बताया कि सेवाएं कब तक निलंबित रहेंगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

इस बीच, अभियान में जुटे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। ‘न्यू साउथ वेल्स रूरल फायर सर्विस’ ने कहा, ‘‘ दक्षिणी एनएसडब्ल्यू में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरों की जांच की जा रही है।’’

अभियान में जुटे बोइंग 737 विमान में आम तौर पर दो पायलट होते हैं। यह 15,000 लीटर तक पानी या अग्निरोधक सामग्री ले जा सकते हैं। आग पर काबू करने के अभियानों में यह जमीन पर तैनात बलों की मदद करते हैं। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल