लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ न्यूजीलैंड ने भी की चीन के ट्वीट की निंदा

By भाषा | Updated: December 1, 2020 13:01 IST

Open in App

वेलिंगटन, एक दिसंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया के साथ अब न्यूजीलैंड ने भी चीनी अधिकारी द्वारा कए गए ग्राफिक ट्वीट की निंदा की है। इसमें एक फर्जी तस्वीर साझा की गई है जिसमें एक ऑस्ट्रेलियाई सैनिक मुस्कुराते हुए, एक बच्चे के गले पर खून से सना चाकू रखे हुए दिख रहा है।

प्रधानमंत्री जेसिका आर्ड्रेन ने मंगलवार को कहा कि न्यूजीलैंड ने अपना विरोध सीधे चीनी अधिकारियों के समक्ष दर्शाया है।

प्रधानमंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह तस्वीर तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। यह सही नहीं है। ऐसे में अपने सिद्धांतों का पालन करते हुए जब भी ऐसी तस्वीरें उपयोग की जाएंगी, हम इस चिंताओं को उठाएंगे और इसे प्रत्यक्ष रूप से करेंगे।’’

चीन इस ट्वीट से पीछे नहीं हटा है और उसने माफी मांगने से भी इंकार कर दिया है।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री की आलोचना ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले काफी नरम है। प्रधानमंत्री के समक्ष दुविधा की स्थिति है कि वह देश के निकटतम सहयोगी और सबसे बड़े व्यापार साझेदार के बीच इस विवाद में किस हद तक उलझें और किसका साथ दें।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने सोमवार को इस तस्वीर को ‘‘घृणित’’ बताते हुए चीन की सरकार से माफी मांगने को कहा था।

सैनिक द्वारा एक बच्चे का गला काटते हुए दिखा रही इस तस्वीर को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाओ लिजिआन ने साझा किया है।

जाओ ने अपने ट्वीट का कैप्शन रखा है, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों द्वारा अफगान नागरिकों और कैदियों की हत्या से स्तब्ध हूं। हम ऐसी घटनाओं की निंदा करते हैं और उन्हें जिम्मेदार ठहराने की मांग करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'