लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया: तीन चर्च में बम धमाके, 9 की मौत

By भाषा | Updated: May 13, 2018 12:50 IST

पुलिस ने आज बताया कि दुनिया के सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश में एक अल्पसंख्यक धार्मिक समुदाय को निशाना बनाकर किये गये हमले का यह सबसे नया मामला है। 

Open in App

जकार्ता , 13 मई: इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुरबाया में चर्चों को निशाना बना कर किये गये हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और 13 अन्य घायल हो गये हैं। पुलिस ने कहा कि इनमें से एक आत्मघाती हमला था। पुलिस ने आज बताया कि दुनिया के सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश में एक अल्पसंख्यक धार्मिक समुदाय को निशाना बनाकर किये गये हमले का यह सबसे नया मामला है। ईस्ट जावा के पुलिस प्रवक्ता फ्रांस बरूंग मनगेरा ने बताया , ‘‘ तीन चर्चों पर तीन हमले किये गये। ’’

पुलिस ने बताया कि यह सभी विस्फोट दस मिनट के भीतर हुए जबकि पहला धमाका सुबह साढ़े सात बजे हुआ। पुलिस ने केवल सांता मारिया कैथोलिक चर्च पर हुये हमले का ब्योरा दिया है। हालांकि अभी तक किसी ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। मंगेरा ने बताया , ‘‘ हम घटनास्थल पर एक व्यक्ति की और अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि करते हैं। दो पुलिस कर्मी घायल हुये हैं साथ ही कुछ नागरिक भी घायल हुये हैं। ’’ उन्होंने बताया , ‘‘ अस्पताल में 13 लोगों का इलाज किया जा रहा है। ’’ 

टॅग्स :आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत326 दिन ऑपरेशन और 7 खूंखार आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ में सेना और पुलिस ने ऐसे दिया अंजाम

भारतJammu and Kashmir: सेना के बहादुर कुत्ते टायसन ने किश्तवाड़ मुठभेड़ में पहली गोली खाई और टाप जैश कमांडर को मारने में मदद की

भारतभारत में आतंकी हमले की साजिश का भंडाफोड़, 8 संदिग्ध गिरफ्तार; बड़ी साजिश का पर्दाफाश

भारतTerror Alert in Delhi: लश्कर-ए-तैबा के निशाने पर लाल किला, दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले की साजिश: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल