उत्तरी अफगानिस्तान में बाढ़ से कम से कम 100 लोगों की मौत

By भाषा | Published: August 27, 2020 05:18 AM2020-08-27T05:18:26+5:302020-08-27T05:18:26+5:30

गर्मियों में अक्सर अफगानिस्तान के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में भारी वर्षा के कारण हर साल सैकड़ों लोग मारे जाते हैं।

At least 100 people died in floods in northern Afghanistan | उत्तरी अफगानिस्तान में बाढ़ से कम से कम 100 लोगों की मौत

सांकेतिक तस्वीर (File Photo)

Highlightsआपदा प्रबंधन राज्य मंत्री गुलाम बहाऊद्दीन जिलानी ने कहा कि उत्तरी परवान प्रांत के चारीकर शहर में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि स्थानीय अस्पताल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

काबुल: उत्तरी और पूर्वी अफगानिस्तान में भारी बाढ़-बारिश से कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हर साल अफगानिस्तान के दूरदराज के क्षेत्र आधारभूत ढांचे की कमी के कारण भारी बारिश और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हो जाते हैं।

गर्मियों में अक्सर देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में भारी वर्षा के कारण हर साल सैकड़ों लोग मारे जाते हैं। आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री गुलाम बहाऊद्दीन जिलानी ने कहा कि उत्तरी परवान प्रांत के चारीकर शहर में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि स्थानीय अस्पताल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई घायलों को राजधानी काबुल में स्थानांतरित किया जा रहा है।

प्रांतीय प्रवक्ता वाहिदा शाहकर ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि लोग और बचाव दल अभी भी क्षतिग्रस्त घरों के नीचे दबे लोगों का पता लगाने के लिए काम कर रहे थे।

प्रांतीय अस्पताल के प्रमुख अब्दुल कासिम सांगिन ने कहा कि मृतकों में कई बच्चे भी शामिल थे और कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर है। भाषा शुभांशि माधव माधव

Web Title: At least 100 people died in floods in northern Afghanistan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे