लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में एस्ट्राजेनेका के टीका का इस्तेमाल जारी रहेगा, कुछ देशों ने रोक लगायी

By भाषा | Updated: March 12, 2021 21:44 IST

Open in App

बर्लिन, 12 मार्च (एपी) एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके लेने के बाद खून का थक्का बनने संबंधी खबरों के बाद यूरोप के कई देशों ने टीके का इस्तेमाल कुछ समय तक रोकने की शुक्रवार को घोषणा की जबकि जर्मनी में टीकाकरण जारी रहेगा।

जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री जेंस स्पाह ने कहा कि टीका के संभावित गंभीर दुष्प्रभाव की खबरों को देश ने गंभीरता से लिया है लेकिन देश के टीका नियामक और यूरोपीय मेडिसीन एजेंसी का कहना है कि टीका लेने से खतरनाक खून का थक्का बनने की आशंका बढ़ने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।

स्पाह ने बर्लिन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे अफसोस है कि समझ की कमी के कारण शुक्रवार को यूरोपीय संघ के कुछ देशों ने एस्ट्राजेनेका के टीके पर रोक लगा दी।’’

कुछ लोगों में खून का थक्का बनने के बारे में खबरें आने के बाद सबसे पहले डेनमार्क ने एस्ट्राजेनेका के टीके पर अस्थायी रोक लगा दी। इसके बाद नार्वे, आइसलैंड और बुल्गारिया ने भी इसी तरह के कदम उठाए।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर एस्ट्राजेनेका ने कोविड-19 से बचाव का टीका विकसित किया है।

बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बोयको बोरिसोव ने मंत्रिमंडल की बैठक में कहा, ‘‘जब तक सारे संदेह दूर ना हो जाएं और विशेषज्ञ गारंटी ना दें कि लोगों को कोई खतरा नहीं है हम टीकाकरण रोक रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि यूरोपीय मेडिसीन एजेंसी द्वारा टीका को सुरक्षित बताए जाने पर ही देश में टीकाकरण शुरू किया जाएगा।

थाइलैंड ने भी जांच पूरी होने तक टीके के इस्तेमाल पर रोक लगायी है जबकि रोमानिया और इटली ने खास बैच के टीके की खेप के इस्तेमाल को रोकने का फैसला किया है। ऑस्ट्रिया ने भी टीके की खेप के एक बैच से टीकाकरण को रोकने का निर्णय किया।

बहरहाल, फ्रांस, पोलैंड और नाइजीरिया ने कहा है कि वे टीके का इस्तेमाल जारी रखेंगे और राष्ट्रीय नियामक भी इस संबंध में जांच करेंगे।

ब्रिटेन के औषधि नियामक ने भी कहा है कि एस्ट्राजेनेका के टीके के कारण लोगों में खून का थक्का बनने संबंधी कोई सूचना नहीं मिली है। ब्रिटेन में एस्ट्राजेनेका टीके की 1.1 करोड़ से ज्यादा खुराकें लोगों को दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'