लाइव न्यूज़ :

सीरिया में असद को चौथी बार मिली ऐतिहासिक जीत

By भाषा | Updated: May 28, 2021 09:49 IST

Open in App

दमिश्क, 28 मई (एपी) सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद को चुनाव में चौथी बार ऐतिहासिक जीत मिली है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि युद्धग्रस्त देश में चौथी बार असद का सात साल का कार्यकाल शुरू होगा।

इन चुनावों को पश्चिमी देशों और असद के विरोधियों ने अवैध और पाखंड से भरा करार दिया था।

इन चुनावों में असद की जीत को लेकर कोई शक नहीं था। अधिकारियों के मुताबिक करीब 1.8 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

दस साल से जारी संघर्ष से प्रभावित देश में विद्रोहियों और कुर्द बलों के नियंत्रण वाले इलाकों में मतदान नहीं हुआ। उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर सीरिया के इन इलाकों में कम से कम 80 लाख लोग रहते हैं जिनमें से अधिकांश विस्थापित हैं। करीब 50 लाख शरणार्थियों ने मत नहीं डालने का फैसला किया।

अमेरिकी और यूरोपीय अधिकारियों ने भी चुनाव की वैधता पर यह कहते हुए सवाल उठाए हैं कि यह संघर्ष के समाधान के लिए बने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन करते हैं, इनमें अंतरराष्ट्रीय निगरानी का अभाव है और इनमें सीरिया के सभी लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं हुआ है।

सीरिया की संसद के अध्यक्ष, हम्मूद सब्बाग ने बुधवार को हुए मतदान के नतीजों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि असद को 95.1 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बुधवार को 17 घंटों तक चले चुनाव में 78.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस चुनाव में स्वतंत्र निगरानी करने वाली कोई संस्था शामिल नहीं थी।

असद को दो प्रत्याशियों की तरफ से प्रतीकात्मक चुनौती मिल रही थी जिनमें एक पूर्व मंत्री और विपक्ष में रह चुके एक नेता शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'