लाइव न्यूज़ :

सऊदी में महिलाओं को मिली एक नई आजादी, अब सड़कों पर फर्राटे से दौड़ा सकेंगी गाड़ियां

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 24, 2018 09:42 IST

महिलाओं को मिली इस आजादी की खुशी उनके चेहरे पर आई मुस्कराहट से देखी जा सकती है। दरअसल,  रूढ़िवादी देश में उदारता और आधुनिकता लाने की शाहजादा मोहम्मद बिन सलमान की कोशिशों के तहत यह प्रतिबंध समाप्त किया गया है।

Open in App

रियाद, 24 जून: सऊदी अरब में आज महिलाओं को एक और आजादी मिल गई है। अब वे सड़कों पर गाड़ियां दौड़ा सकेंगी। इस देश ने अपने कानून में ऐतिहासिक सुधार किया है और महिलाओं के वाहन चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है, जिसके बाद सड़कों पर महिलाएं सुबह-सुबह गाड़ियां चलाते नजर आईं। 

महिलाओं को मिली इस आजादी की खुशी उनके चेहरे पर आई मुस्कराहट से देखी जा सकती है। दरअसल,  रूढ़िवादी देश में उदारता और आधुनिकता लाने की शाहजादा मोहम्मद बिन सलमान की कोशिशों के तहत यह प्रतिबंध समाप्त किया गया है। प्रतिबंध हटने के साथ ही सऊदी में हजारों की संख्या में महिलाओं के वाहन चलाने की संभावना है। गौरतलब है कि सऊदी में दशकों से महिलाओं के वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ था। सऊदी ने इस महीने की शुरुआत से ही महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना शुरू कर दिया था। 

खबरों के अनुसार, प्रतिबंध हटने के कुछ ही मिनट बाद खुद कार चला कर दफ्तर पहुंची सऊदी की टीवी प्रेजेंटर सबिका अल-दोसारी का कहना है कि यह सऊदी की सभी महिलाओं के लिए ऐतिहासिक पल है। इस कदम से कहीं आने-जाने के मामले में पुरुष वाहन चालकों या परिवार के पुरूष सदस्यों पर महिलाओं की निर्भरता कम होगी। साथ ही ड्राइवर पर खर्च होने वाले धन की भी बचत होगी। 

आपको बता दें, सऊदी अरब में महिलाओं पर कई तरह की पाबंदियां लगी हुईं हैं, जोकि धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं। इस देश में महिलाओं के प्रति होने वाली घरेलू हिंसा और यौन शोषण को रोकने के लिए कोई कानून नहीं है। महिलाएं अकेले प्रॉपर्टी भी नहीं खरीद सकतीं, यहां महिलाएं विदेश यात्रा नहीं कर सकतीं, पसंदीदा रहने की जगह नहीं चुन सकतीं और पासपोर्ट या फिर नेशनल आईडी कार्ड के लिए अप्लाई नहीं कर सकतीं।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :सऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH