लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः भारत से हर संबंध खत्म करेगा पाकिस्तान, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बंद करने का फैसला किया

By भाषा | Updated: August 9, 2019 13:42 IST

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ‘भारत को ना कहें’ के राष्ट्रीय नारे का आगाज किया। सूचना एवं प्रसारण पर प्रधानमंत्री की विशेष सहायक फिरदौस आशिक एवान ने कहा, ‘‘हर तरह की भारतीय सामग्री को रोक दिया गया है और पेमरा (पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी) को भारतीय डीटीएच उपकरणों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ निगरानी बरतने का निर्देश दिया गया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देभारत के साथ हर तरह के सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रतिबंधित करेगा पाकिस्तान : रिपोर्टपाकिस्तान सरकार ने देश के सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी है।

जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाये जाने के फैसले के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ हर तरह के सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बंद करने का फैसला किया है, जिसमें दोनों देशों के मनोरंजन उद्योग के बीच हर तरह के संयुक्त उपक्रम भी शामिल हैं।

शुक्रवार को मीडिया में आयी खबर में यह जानकारी दी गयी। ‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ‘भारत को ना कहें’ के राष्ट्रीय नारे का आगाज किया। सूचना एवं प्रसारण पर प्रधानमंत्री की विशेष सहायक फिरदौस आशिक एवान ने कहा, ‘‘हर तरह की भारतीय सामग्री को रोक दिया गया है और पेमरा (पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी) को भारतीय डीटीएच उपकरणों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ निगरानी बरतने का निर्देश दिया गया है।’’

इससे पहले इस सप्ताह भारत ने जम्मू कश्मीर को विशेष दिये जाने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को रद्द करते हुए राज्य को दो केंद्र शासित क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था। पाकिस्तान ने भारत की इस कार्रवाई को ‘‘एकपक्षीय और अवैध’’ बताया और कहा कि वह इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ले जायेगा।

एवान ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक संगठन की स्थापना का फैसला किया था और पाकिस्तान को तमाम मोर्चों से ‘‘हिंदुत्व की विचारधारा’’ के खिलाफ जंग लड़नी होगी। पाकिस्तान सरकार ने देश के सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी है।

एवान ने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान के किसी सिनेमाघर में कोई भारतीय फिल्म नहीं दिखायी जायेगी। पाकिस्तान में हर तरह की भारतीय सामग्री वाले नाटक और फिल्मों पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा।’’ 

टॅग्स :पाकिस्तानआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)धारा ३७०इमरान खानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना