लाइव न्यूज़ :

Argentina Buenos Aires election 2025: 30.1 प्रतिशत वोट पाकर राष्ट्रपति जेवियर माइली की पार्टी ‘एलएलए’ ने मारी बाजी, मौरिसियो मैक्री की पार्टी पीआरओ हारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2025 11:02 IST

Argentina Buenos Aires election 2025: माइली की पार्टी एलएलए ने कहा कि 2023 में हुए पिछले स्थानीय चुनाव की तुलना में रविवार को उसे दोगुने वोट मिले।

Open in App
ठळक मुद्देआज स्वतंत्रता के विचारों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है।पीआरओ को करारी हार का सामना करना पड़ा।पिछले 18 वर्ष ब्यूनस आयर्स पर शासन किया है।

Argentina Buenos Aires election 2025: अर्जेंटीना में कभी मध्यमार्गी-दक्षिणपंथ के गढ़ रहे ब्यूनस आयर्स क्षेत्र के स्थानीय चुनाव में राष्ट्रपति जेवियर माइली की पार्टी ‘ला लिबर्टाड अवांजा’ या ‘एलएलए’ ने जीत हासिल की। देश की राजधानी ने मुख्य रूढ़ीवादी पार्टी को नकार दिया, वहीं इस जीत से इस वर्ष के अंत में होने वाले मध्यावधि चुनाव में माइली को लाभ मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। माइली की पार्टी के शीर्ष उम्मीदवार और आधिकारिक प्रवक्ता मैनुअल एडोर्नी ने ब्यूनस आयर्स चुनाव में 30.1 प्रतिशत मत प्राप्त कर जीत हासिल की तथा पूर्व राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री की मध्यमार्गी-दक्षिणपंथी पार्टी को उसके गढ़ में परास्त कर दिया। माइली की पार्टी एलएलए ने कहा कि 2023 में हुए पिछले स्थानीय चुनाव की तुलना में रविवार को उसे दोगुने वोट मिले।

चुनाव के बाद की एक रैली में माइली ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज स्वतंत्रता के विचारों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है।’’ इस चुनाव में मैक्री की पार्टी पीआरओ (रिपब्लिकन प्रपोजल) को करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसने पिछले 18 वर्ष ब्यूनस आयर्स पर शासन किया है। पीआरओ उम्मीदवार सिल्विया लोस्पेनाटो 15.9 प्रतिशत वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

टॅग्स :Argentinaelection commission
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!