लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के मिशन में दो अहम पदों पर भारतवंशी महिलाओं की नियुक्ति

By भाषा | Updated: January 29, 2021 12:33 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 29 जनवरी बाइडन प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के मिशन में दो महत्वपूर्ण राजनयिक पदों पर दो भारतीय अमेरिकी विशेषज्ञों सोहिनी चटर्जी तथा अदिति गोरूर को नियुक्त किया है।

आधिकारिक वक्तव्य के मुताबिक चटर्जी संरा में अमेरिकी राजदूत की वरिष्ठ नीति सलाहकार होंगी जबकि गोरूर को मिशन में नीति सलाहकार नियुक्त किया गया है।

चटर्जी वैश्विक विकास, संघर्ष तथा सामूहिक अत्याचार विषय की विशेषज्ञ हैं और हाल तक वह कोलंबिया यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंटरनेशन ऐंड पब्लिक अफेयर्स में प्राध्यापक के पद पर थीं। इसे पहले उन्होंने अमेरिका की एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के ब्यूरो ऑफ पॉलिसी, प्लानिंग ऐंड लर्निंग में काम किया था।

नवंबर में पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में चटर्जी ने कहा था कि संरा सुरक्षा परिषद जैसे बहुपक्षीय संस्थानों में भारत तथा अमेरिका के बीच बहुत अधिक सहयोग हो सकता है। उन्होंने कहा था कि बाइडन प्रशासन भारत के साथ और सोच-समझकर एवं विवेकपूर्ण भागीदारी करेगा तथा क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे को संतुलित करने की खातिर यह नई दिल्ली के साथ मिलकर काम करने का एक अवसर होगा।

गोरूर संरा शांतिरक्षा की विशेषज्ञ हैं। उनका प्राथमिक अध्ययन आम नागरिकों के खिलाफ हिंसा रोकना तथा उसके लिए प्रतिक्रिया देने पर केंद्रित है। वह स्टीम्सन केंद्र से भी जुड़ी रह चुकी हैं और उससे पहले वह भारत में इंडियन इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन सैटलमेंट से जुड़ी थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'