लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में आंध्र प्रदेश के छात्र की बेहरमी से हत्या, पेट्रोल पंप पर काम करते हुए हमलावर ने मारी गोली

By अंजली चौहान | Updated: April 21, 2023 15:11 IST

पेट्रोल पंप पर काम करने के दौरान ही एक अज्ञात हमलावर ने युवक पर हमला कर दिया और उसे गोली मार दी। 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में भारतीय छात्र की हत्या पेट्रोल पंप पर काम करते हुए हमलावर ने मारी गोलीभारतीय छात्र अमेरिका में मास्टर डिग्री के लिए पढ़ाई कर रहा था

वॉशिंगटन: अमेरिका में आंध्र प्रदेश के एक छात्र की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। 24 वर्षीय छात्र अमेरिका में अपनी मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहा था।

इसके साथ ही छात्र एक पेट्रोल पंप पर काम भी करता था। पेट्रोल पंप पर काम करने के दौरान ही एक अज्ञात हमलावर ने युवक पर हमला कर दिया और उसे गोली मार दी। 

अमेरिका के ओहायो राज्य की पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बताया कि मृत छात्र की पहचान साईश वीरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार को राज्य के कोलंबस डिवीजन में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साईश वीरा आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। 

जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल, 2023 को करीब 12:50 बजे कोलंबस पुलिस अधिकारियों को डब्ल्यू ब्रांड सेंट के 1000 ब्लॉक में एक कथित शूटिंग की सूचना मिली, जिसके बाद वहां पुलिस कीटीम पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर एक शख्स को घायल अवस्था में पाया।

पुलिस जांच की तो उसकी पहचान साईश वीरा के रूप में हुई है। गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी था, जिसे पुलिस ने फौरन अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, पुलिस ने मुताबिक शख्स की इलाज के दौरान ही 1:27  बजे मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच करते हुए मृतक के परिवार को मामले की सूचना दी। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस ने जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली, जिसके बाद हमलावर की पहचान हो सकी है। 

गौरतलब है कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से संदिग्ध की पहचान कर उसकी तस्वीर साझा की है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक के दोस्त उसका शव भारत भेजने के लिए ऑनलाइन धन इकट्ठा कर रहे हैं। मृतक के दोस्त के मुताबिक, वीरा मास्टर डिग्री के लिए भारत से अमेरिका आया था।

वह अपने परिवार की बहुत सी उम्मीदों को लेकर विदेश में पढ़ने के लिए आया था। परिवार का एकमात्र सहारा वीरा था क्योंकि उसके पिता की दो साल पहले मौत हो गई थी।  

टॅग्स :अमेरिकाआंध्र प्रदेशभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."