अमेरिका: 40 हजार फीट की ऊंचाई पर एक छोटी कार के समान उड़ रहा था अज्ञात वस्तु, राष्ट्रपति जो बाइडन के आदेश पर किया गया नष्ट

By भाषा | Published: February 11, 2023 01:14 PM2023-02-11T13:14:22+5:302023-02-11T13:33:13+5:30

गौरतलब है कि इससे एक सप्ताह पहले ही अमेरिका ने अटलांटिक महासागर में दक्षिण कैरोलाइना के तट के पास एक चीनी जासूसी गुब्बारे को नष्ट किया था, जिसने 30 जनवरी को अमेरिकी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था। ऐसे में चीन ने स्वीकार किया है कि यह गुब्बारा उसका था लेकिन उसने इस बात से इनकार किया कि इसका मकसद जासूसी करना था। चीन का कहना है कि इसका उद्देश्य मौसम संबंधी जानकारी जुटाना था।

An unknown object flying like small car altitude of 40 thousand feet destroyed orders usa President Joe Biden | अमेरिका: 40 हजार फीट की ऊंचाई पर एक छोटी कार के समान उड़ रहा था अज्ञात वस्तु, राष्ट्रपति जो बाइडन के आदेश पर किया गया नष्ट

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsअलास्का पर उड़ रही अज्ञात वस्तु को अमेरिका ने मार गिराया है। इस बात की जानकारी पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने दी है। उन्होंने बताया है कि राष्ट्रपति जो बाइडन के आदेश पर इस अज्ञात वस्तु को नष्ट किया गया है।

वाशिंगटन डीसी: अमेरिका के एक लड़ाकू विमान ने अलास्का के उत्तरी तट के पास करीब 40,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रही छोटी कार के आकार की एक वस्तु को राष्ट्रपति जो बाइडन के आदेश पर शुक्रवार को नष्ट कर दिया है। पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने बताया कि यह वस्तु सबसे पहले गुरुवार को अमेरिकी हवाई क्षेत्र में नजर आई थी। 

अभी यह जानकारी नहीं है कि यह वस्तु कहां से आई थी। इसे लेकर उन्होंने कहा कि इससे "असैन्य हवाई यातायात को खतरा" था। राइडर ने आगे कहा है कि "अमेरिकी नॉदर्न कमान अब इस वस्तु का मलबा तलाशने का काम शुरू कर रही है।" 

ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने क्या कहा है

मामले में बोलते हुए ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने कहा है कि "एफ-22 लड़ाकू विमान ने वस्तु को नष्ट करने के लिए एआईएम-9एक्स मिसाइल दागी।" आपको बता दें कि इससे एक सप्ताह पहले ही अमेरिका ने अटलांटिक महासागर में दक्षिण कैरोलाइना के तट के पास एक चीनी जासूसी गुब्बारे को नष्ट किया था, जिसने 30 जनवरी को अमेरिकी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था। 

ऐसे में चीन ने स्वीकार किया है कि यह गुब्बारा उसका था लेकिन उसने इस बात से इनकार किया कि इसका मकसद जासूसी करना था। चीन का कहना है कि इसका उद्देश्य मौसम संबंधी जानकारी जुटाना था। 

पहले नष्ट किए गए गुब्बारे के समान नहीं थी यह वस्तु- ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर

वहीं राइडर ने अलास्का के ऊपर दिखी अज्ञात वस्तु के बारे में संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि, "राष्ट्रपति के निर्देश पर अमेरिकी नॉदर्न कमान के लड़ाकू विमान ने अलास्का के उत्तरी तट के पास अत्यधिक ऊंचाई पर उड़ रही वस्तु को आज अपराह्न एक बजकर 45 मिनट पर नष्ट कर दिया।" 

उन्होंने कहा कि इस वस्तु का आकार किसी छोटी कार जितना था और यह पहले नष्ट किए गए जासूसी गुब्बारे के आकार से मिलती-जुलती नहीं थी। अज्ञात वस्तु को नष्ट किए जाने की खबर सबसे पहले व्हाइट हाउस ने दी है। अलास्का के गवर्नर माइक डनलीवी ने कहा कि शुक्रवार को नष्ट की गई अज्ञात वस्तु के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।
 

Web Title: An unknown object flying like small car altitude of 40 thousand feet destroyed orders usa President Joe Biden

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे