लाइव न्यूज़ :

एमनेस्टी इंटरनेशनल हांगकांग स्थित अपने दोनों कार्यालय बंद करेगा

By भाषा | Updated: October 25, 2021 16:00 IST

Open in App

हांगकांग, 25 अक्टूबर (एपी) मानवाधिकार संगठन ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ ने सोमवार को कहा कि वह इस साल हांगकांग स्थित अपने दो कार्यालयों को बंद कर देगा। यह, शहर में राजनीतिक असंतोष को दबाने के लिए जारी कार्रवाई के बीच अपने कार्यालयों को बंद करने वाला एक और गैर सरकारी संगठन बन गया है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि हांगकांग स्थित उसका स्थानीय कार्यालय इस महीने बंद हो जाएगा तथा इसका क्षेत्रीय कार्यालय इस साल के अंत तक बंद हो जाएगा और क्षेत्र से जुड़ा कार्य संचालन एशिया-प्रशांत स्थित अन्य कार्यालयों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

संगठन की बोर्ड अध्यक्ष अंजुला एम सिंह बैस ने बताया, ‘‘यह निर्णय भारी दिल से लेना पड़ा है क्योंकि हांगकांग के नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के चलते मानवाधिकार संगठनों के लिए स्वतंत्रता के साथ और सरकार के भय के बिना काम करना मुश्किल हो गया है।’’

महीनों तक चले सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद 2020 में हांगकांग में कड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू कर दिया गया था।

ब्रिटेन के उपनिवेश रहे हांगकांग को 1997 में चीन को सौंप दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल