लाइव न्यूज़ :

सूडान में भीषण युद्ध के बीच भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए जारी की नई एडवाइजरी, जानिए क्या कहा

By रुस्तम राणा | Updated: April 18, 2023 15:42 IST

भारतीय दूतावास की एडवाइजरी में कहा गया है कि लूटपाट की कई घटनाएं हमारे सामने आ चुकी हैं। सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि कृपया बाहर न निकलें। अपने राशन पानी की आपूर्ति करें।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय दूतावास ने कहा- सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि कृपया बाहर न निकलेंकहा- अपने राशन पानी की आपूर्ति करें, अभी कुछ दिन और यह स्थिति बनी रह सकती हैआपको बता दें कि सूडान में करीब 4,000 भारतीय रहते हैं

खार्तूम: सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध के कारण अफ्रीकी देश में हालात बेहद खराब हैं। इस बीच मंगलवार को भारतीय दूतावास ने खार्तूम लूटपाट की कई घटनाओं के मद्देनजर वहां सभी भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने और प्रकार की आवश्यक सलाह दी गई है। इस देश में करीब 4,000 भारतीय रहते हैं। 

भारतीय दूतावास की एडवाइजरी में कहा गया है कि लूटपाट की कई घटनाएं हमारे सामने आ चुकी हैं। सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि कृपया बाहर न निकलें। अपने राशन पानी की आपूर्ति करें। अभी कुछ दिन और यह स्थिति बनी रह सकती है। मुसीबत आने पर अपने पड़ोसियों से मदद लेने की कोशिश करें। कृपया घर पर रहें और सुरक्षित रहें। गौरतलब है कि इस संघर्ष में एक भारतीय की मौत भी हो चुकी है।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को कहा कि सूडान में अमेरिकी दूतावास का एक काफिला गोलीबारी की चपेट में आ गया। उन्होंने इसकी निंदा की। सूडान पर नियंत्रण के लिए सेना और प्रतिद्वंद्वी बलों के बीच चौथे दिन भी लड़ाई जारी है। ब्लिकंन ने बताया कि सोमवार को दूतावास के वाहनों के काफिले पर हमला किया गया और प्रारंभिक खबरों से हमलावरों के सूडान की सेना के अर्द्धसैन्य बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज से जुड़े होने का पता चला है। 

सूडान पर नियंत्रण के लिए सोमवार को सेना और प्रतिद्वंद्वी बलों के बीच तीसरे दिन लड़ाई जारी रहने की वजह से राजधानी खार्तूम एवं अन्य शहरों में धमाकों तथा गोलीबारी की आवाज गूंजती रही। लड़ाई छिड़ने के बाद से अब तक 185 लोग मारे जा चुके हैं तथा 1800 से अधिक घायल हुए हैं। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :Indian EmbassyIndians
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयुवा नेता की मौत से फिर सुलग उठा बांग्लादेश, भारतीय दूतावास पर फेंके गए पत्थर; प्रमुख मीडिया कार्यालयों में लगाई आग

विश्व'सतर्क रहें, बाहर जाने से बचें...', इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद भारत ने जारी की एडवाइजरी

भारतवैश्विक व्यवस्था के लिए व्यावहारिकता की डिप्लोमेसी जरूरी  

विश्वIran-Israel War LIVE Updates: इजरायल पर ईरान के हमले ने बढ़ाई भारत की टेंशन! भारतीय दूतावास ने जारी की चेतावनी

विश्वKenya Protest: भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, प्रदर्शनकारियों ने संसद का 1 हिस्सा जलाया, 10 लोगों की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!