लाइव न्यूज़ :

दुर्घटना के बाद गायब हो गया अमेरिका का सबसे आधुनिक विमान F-35, देश में मची खलबली, खोज के लिए जनता से मांगी जा रही है मदद

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 18, 2023 17:47 IST

अमेरिका की नेवी का एक नामी फाइटर जेट F-35 दुर्घटना के बाद लापता हो गया है। इसके बाद अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने करोड़ों डॉलर के लापता जेट का पता लगाने में मदद करने के लिए आमलोगों से अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्दे F-35 लाइटनिंग II जेट रविवार को एक दुर्घटना का शिकार होने के बाद गायब हैपायलट ने विमान से पैराशूट की मदद से इजेक्ट कर लिया था सैन्य अधिकारियों ने जनता से पता लगाने में मदद करने की अपील की

नई दिल्ली:  यूएस मरीन कॉर्प्स का अत्याधुनिक लडाकू विमान  F-35 लाइटनिंग II जेट रविवार को एक दुर्घटना का शिकार होने के बाद गायब है। इस घटना से पूरे देश में खलबली है। राहत की बात ये है कि पायलट ने विमान से पैराशूट की मदद से इजेक्ट कर लिया था। अब अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने जनता से लापता करोड़ों डॉलर के विमान का पता लगाने में मदद करने की अपील की है।

सैन्य अधिकारियों के अनुसार रविवार दोपहर उत्तरी चार्ल्सटन के ऊपर F-35 लाइटनिंग II जेट दुर्घटना का शिकार हो गया। मरीन कॉर्प्स पायलट विमान से बाहर निकलने में कामयाब रहा।  बेस अधिकारियों ने कहा कि वे चार्ल्सटन शहर के उत्तर में दो झीलों के आसपास, संघीय विमानन नियामकों के समन्वय से खोज कर रहे हैं लेकिन अब तक कामयाबी नहीं मिली है। अब प्रमुख ज्वाइंट बेस चार्ल्सटन ने स्थानीय निवासियों से मदद मांगी है।

ज्वाइंट बेस चार्ल्सटन के आधिकारिक एक्स अकाउंट से अपील की गई, "यदि आपके पास कोई जानकारी है जो हमारी खोज में लगी टीमों को F-35 का पता लगाने में मदद कर सकती है तो कृपया बेस डिफेंस ऑपरेशंस सेंटर को कॉल करें।" 

बता दें कि  F-35 अमेरिका का सबसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान है। इस विमान की तकनीक को लेकर अमेरिकी काफी गंभीर है। अमेरिका ये कभी नहीं चाहेगा कि F-35 का मलबा किसी गलत हाथ में जाए। खासकर चीन या रूस के हाथ में। बता दें कि लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित प्रत्येक विमान की कीमत लगभग 80 मिलियन डॉलर है।

 पिछले साल  दक्षिण चीन सागर में अमेरिका का मोस्‍ट एडवांस्‍ट फाइटर जेट एफ-35 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसके मलबे को पाने के लिए अमेरिका ने पूरी ताकत लगा दी थी। अमेरिका नहीं चाहता है कि इसके मलबे के जरिए चीन या रूस उसकी अति उन्‍नत तकनीक का पता लगा सकें। 

 F-35 एक स्टिल्‍थ फाइटर जेट है जो दुश्मन के रडार से बचने में सक्षम है।  एक बार में ये अधिकतम 2800 किमी तक जा सकता है और इसकी स्‍पीड की बात करें तो ये करीब 1.6 मैक की है।  

टॅग्स :अमेरिकानेवीचीनAir Force
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट