लाइव न्यूज़ :

‘‘चीन की ओर केंद्रित हैं अमेरिका की बढ़ती सैन्य गतिविधियां’’

By भाषा | Updated: April 29, 2021 19:18 IST

Open in App

बीजिंग, 29 अप्रैल (एपी) चीनी रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के तहत अमेरिकी सैन्य पोतों और टोही विमानों की गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं तथा ये चीन केंद्रित हैं।

प्रवक्ता वू कियान ने कहा कि उदाहरण के तौर पर नौसेना के विध्वंसक यूएसएस मस्टिन ने हाल ही में चीनी विमान वाहक पोत लिओनिंग और उसके युद्धक बेड़े का नजदीकी अवलोकन किया।

वू ने दावा किया कि उन्होंने चीनी पक्ष की प्रशिक्षण गतिविधियों में गंभीरता से हस्तक्षेप किया और नौवहन तथा कर्मियों की सुरक्षा को गंभीर रूप से खतरा पैदा किया गया। उन्होंने कहा कि पोत को हटने के लिए चेतावनी दी गयी और अमेरिका के साथ औपचारिक विरोध दर्ज कराया गया।

उन्होंने कहा कि बाइडन के सत्ता संभालने के बाद चीन के दावे वाले क्षेत्रों में अमेरिकी सैन्य पोतों की गतिविधियों में 20 प्रतिशत और विमानों की गतिविधियों में 40 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी।

वू ने मासिक ब्रीफिंग में कहा, "अमेरिका अक्सर पोतों और विमानों को चीन के पास के समुद्री और हवाई क्षेत्र में भेजता है जिससे क्षेत्रीय सैन्यीकरण को बढ़ावा मिलता है तथा इससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो