लाइव न्यूज़ :

Video: अमेरिकी महिला का दावा- 'पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक ने राष्ट्रपति भवन में किया रेप', पूर्व पीएम पर शोषण का आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 6, 2020 09:03 IST

अमेरिकी महिला सिंथिया डान रिची (Cynthia D Ritchie) के दावे के बाद पाकिस्तान में इस बात की काफी चर्चा हो रही है। अमेरिकी महिला ने दावा किया है कि वह रेप और शोषण को लेकर सारे सबूत जल्द दुनिया के सामने रखेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी महिला ब्लॉगर सिंथिया डान रिची का दावा -रेप और मानसिक शोषण को लेकर उनके पास कई सबूत भी हैं।अमेरिकी महिला ब्लॉगर सिंथिया डान रिची ने आरोप लगाया- पीपीपी के नेता मुझे धमकी देते थे इसलिए खामोश थी।

वॉशिंगटन: अमेरिकी महिला ब्लॉगर सिंथिया डान रिची (Cynthia D Ritchie) ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक ( Rehman Malik) ने इस्लामाबाद स्थित राष्ट्रपति भवन में उनके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। सिंथिया डान रिची ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी और उनकी पार्टी के कुछ नेताओं पर मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। सिंथिया डान रिची ने ट्विटर पर ये सारे दावे किए हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी करके भी ये सारी बातें बताई हैं। सिंथिया डान रिची के इस दावे के बाद पाकिस्तान की सिसायत में इस बात की चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

सिंथिया डान रिची का दावा- 2011 में पाक के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक ने किया था रेप

5 जून 2020 को फेसबुक पर लाइव के दौरान सिंथिया डान रिची ने दावा किया कि 2011 में पाक के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक ने उनका रेप किया था। उन्होंने कहा कि  उस वक्त पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) सत्ता में थी। रिची ने आरोप लगाया पीपीपी के दूसरे नेताओं ने भी उनका शोषण किया। सिंथिया डी रिची ने दावा किया है कि रेप के वक्त राष्ट्रपति भवन में तत्कालीन प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी भी मौजूद थे और उन्होंने भी सिंथिया के साथ बदतमीजी की थी।

सिंथिया डान रिची का दावा- रेप और शोषण को लेकर मेरे पास कई सबूत

सिंथिया डान रिची ने दावा किया कि रेप और मानसिक शोषण को लेकर उनके पास कई सबूत भी हैं। जो सही वक्त आने पर वह दुनिया के सामने रखेंगी। उन्होंने कहा कि उनके पास जो भी सबूत हैं उससे सारी चीजें साबित हो जाएंगी। सिंथिया डान रिची ने कहा, आने वाले वक्त में या फिर अगल हफ्ते मैं सबूत भी दिखाऊंगी। 

2011 में दी थी अमेरिकी दूतावास के एक शख्स को खबर- सिंथिया डान रिची 

सिंथिया ने कहा, साल 2011 में मैंने एक अमेरिकी दूतावास को इस बारे में बताया भी था लेकिन अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संबंध अच्छे नहीं थे इसलिए मदद नहीं मिल पाई थी। 

सिंथिया ने कहा है, मैं अभी पाकिस्तान के एक बहुत अच्छे और शानदार शख्स के साथ रिश्ते में हूं। उन्होंने ही मुझे इस बारे में बोलने के लिए प्रेरित किया है।  इसके बाद ही हम एक कपल के रूप में आगे कदम बढ़ा सकते हैं।'

रिची ने फेसबुक लाइव पर यह भी बताया, 'मैं कई सालों तक इसलिए खामोश रही क्योंकि पीपीपी के नेता मुझे धमकी देते थे। इस वजह से मैं कुछ बोल नहीं पाई। लेकिन अब वक्त आ गया कि सारी दुनिया को इसके बारे में पता चले। इसी वहज से मैंने सबके सामने यह सच रखा।'

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल